AC Service: घर पर करें AC की सर्विस, बस आपके पास होनी चाहिए ये 2 चीजें

AC Service: क्या आप जानते हैं कि थोड़ी‑सी जानकारी और कुछ जरूरी सामान के साथ आप अपने एसी की बेसिक सर्विस घर पर खुद ही कर सकते हैं? इससे न सिर्फ आपका अच्छा‑खासा पैसा बचेगा, बल्कि एसी की कूलिंग भी पहले जैसी दमदार हो जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
AC Service
file photo

AC Service: गर्मी का मौसम आते ही पंखे जवाब देने लगते हैं और घर‑घर में एसी की जरूरत बढ़ जाती है. जैसे ही तापमान चढ़ता है, लोग बिना सोचे‑समझे एसी चालू कर देते हैं, लेकिन बेहतर कूलिंग और सही परफॉर्मेंस के लिए एसी की सर्विस बेहद जरूरी होती है. आमतौर पर लोग इसके लिए कंपनी के टेक्नीशियन को बुलाते हैं, जिनकी सर्विस फीस 2–3 हजार रुपये तक पहुंच जाती है और यह खर्च हर साल दोहराना पड़ता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि थोड़ी‑सी जानकारी और कुछ जरूरी सामान के साथ आप अपने एसी की बेसिक सर्विस घर पर खुद ही कर सकते हैं? इससे न सिर्फ आपका अच्छा‑खासा पैसा बचेगा, बल्कि एसी की कूलिंग भी पहले जैसी दमदार हो जाएगी. चलिए आपको बताते हैं घर पर एसी की सर्विस करने के लिए किन चीजों की आवश्यकता होती है.

घर पर कैसे करें AC की सर्विस

घर पर AC की सर्विस करने के लिए पानी का स्प्रे पंप (Water Spray Pump) और AC कॉइल क्लीनर लिक्विड (Foam Coil Cleaner) की आवश्यकता होती है. इन दो चीजों की मदद से आप कूलिंग कॉइल और बाहरी यूनिट को आसानी से साफ कर सकते हैं, जिससे हवा का बहाव बेहतर होता है और बिजली बिल कम आता है.

यह भी पढ़ें:- 3-star vs 5-star AC: 3 या 5 स्टार AC, गर्मियों में कौन सा बचाएगा ज्यादा पैसे, एसी खरीदने से पहले ध्यान रखें ये बातें

घर पर एसी सर्विस करने का तरीका

पावर बंद करें- सबसे पहले एसी का मेन स्विच बंद करें और प्लग निकाल दें.

फिल्टर साफ करें- एसी का फ्रंट पैनल खोलकर एयर फिल्टर निकालें. इन्हें ब्रश से झाड़ें या पानी के पाइप से धोकर सुखा लें.

Advertisement

कूलिंग कॉइल्स- कॉइल्स पर जमी धूल को हल्के हाथों से सूखे ब्रश या कपड़े से साफ करें.

प्रेशर स्प्रे का उपयोग- अगर बहुत ज्यादा गंदगी है, तो कम प्रेशर वाले पानी के पाइप या स्प्रेयर से कॉइल्स को धोएं.

सब कुछ सुखाएं- सभी पार्ट्स को अच्छी तरह सुखाने के बाद ही वापस लगाएं और एसी चालू करें.

आउटडोर यूनिट- स्पिलिट एसी है को ऐसी ही बाहर की यूनिट को भी स्प्रे पंप से साफ करें. 

Featured Video Of The Day
Parvesh Verma का AAP पर पलटवार, Arvind Kejriwal को बताया Rehman Dakait | Raghav Chadha
Topics mentioned in this article