दिल्ली में 800 से ज्यादा लोग लापता होने की खबर, फोन में ON कर लें ये सेफ्टी फीचर्स, इमरजेंसी में मिलेगी मदद

Smartphone Safety Features: आज के समय में लगभग हर व्यक्ति के पास स्मार्टफोन होता है, जो मुश्किल वक्त में मददगार साबित हो सकता है. ऐसे में फोन में मौजूद कुछ सेफ्टी और इमरजेंसी फीचर्स लोकेशन ट्रैक करने, अलर्ट भेजने और जरूरी जानकारी शेयर करने में मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
स्मार्टफोन सेफ्टी फीचर्स
Freepik

Smartphone Safety Features: पिछले एक महीने में दिल्ली में लोगों के लापता होने की खबरों ने सबकी चिंता बढ़ा दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ जनवरी महीने में ही 800 से ज्यादा गुमशुदगी की शिकायतें दर्ज की गईं. इनमें बड़ी संख्या महिलाओं और युवाओं की है. हालांकि कुछ लोग कुछ दिनों में मिल जाते हैं, लेकिन कई मामलों में कोई सुराग नहीं मिलता, जिससे उनके परिवारों को डर और तनाव का सामना करना पड़ता है. बता दें, कि जब कोई व्यक्ति अचानक लापता होता है, तो शुरुआती कुछ घंटे बेहद अहम माने जाते हैं. आज के समय में लगभग हर व्यक्ति के पास स्मार्टफोन होता है, जो मुश्किल वक्त में मददगार साबित हो सकता है. ऐसे में फोन में मौजूद कुछ सेफ्टी और इमरजेंसी फीचर्स लोकेशन ट्रैक करने, अलर्ट भेजने और जरूरी जानकारी शेयर करने में मदद कर सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे कुछ सेफ्टी फीचर्स और टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप फोन में ऑन (ON) रख सकते हैं, ताकि इमरजेंसी के समय में आपको मदद मिल सके.

यह भी पढ़ें: Holi Special Train: होली पर घर जाना हुआ आसान! भारतीय रेलवे ने की तगड़ी तैयारी, चलेंगी 1410 स्पेशल ट्रेनें, जानिए जरूरी बातें

लोकेशन शेयरिंग रखें ऑन (Location Sharing)

लाइव लोकेशन शेयर करना आज के समय में बहुत उपयोगी फीचर है, खासकर तब जब आप अकेले यात्रा कर रहे हों या देर रात घर लौट रहे हों. इससे आप अपनी रियल‑टाइम लोकेशन परिवार या दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं. एंड्रॉयड फोन में Google Maps खोलकर प्रोफाइल आइकन पर टैप करके 'लोकेशन शेयरिंग' ऑन की जा सकती है, जहां आप तय कर सकते हैं कि कौन और कितनी देर तक आपकी लोकेशन देख सके. वहीं, iPhone यूजर्स Find My ऐप के जरिए अपनी लोकेशन शेयर कर सकते हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे WhatsApp और Instagram पर भी लोकेशन शेयर करने का फीचर मिलता है. 

Emergency SOS फीचर

स्मार्टफोन का एक और बहुत जरूरी फीचर है Emergency SOS. इस फीचर के जरिए iPhone में साइड बटन को कुछ बार दबाने से अपने‑आप इमरजेंसी सर्विसेज को कॉल लग जाती है और चुने हुए कॉन्टैक्ट्स को अलर्ट चला जाता है. वहीं Android फोन में भी पावर बटन के जरिए ऐसा ही फीचर इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे कई बार फोन आपकी लाइव लोकेशन भी इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को भेज देता है.

वेरिफाइड कैब सर्विस का करें इस्तेमाल

हमेशा भरोसेमंद और वेरिफाइड कैब सर्विस का ही इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है. जानकारी के लिए बता दें, कि Uber, Rapido और Ola जैसे ऐप्स में राइड ट्रैक करने, ट्रिप की जानकारी शेयर करने और ऐप के अंदर ही इमरजेंसी बटन का ऑप्शन मिलता है. ऐसे में ट्रिप शुरू करने से पहले ऐप में दिए गए व्हिकल नंबर और ड्राइवर की डिटेल्स जरूर चेक कर लें.

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026: दक्षिण कोलकाता में दर रात जमकर हंगामा, क्यों भड़कीं CM ममता? | BREAKING
Topics mentioned in this article