Reliance Digital पर चल रही तगड़ी सेल! iPhone 17 से लेकर MacBook तक, इन पर मिल रहा ऑफर, जानिए बेस्ट डील्स

Reliance Digital ने चुनिंदा एप्पल प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर शुरू किए हैं. इनमें iPhone 17 सीरीज, M4 चिप MacBook Air और कई iPad मॉडल शामिल हैं. इन ऑफर्स में एक्सचेंज बोनस, इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑप्शन भी ग्राहकों दिए जा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रिलायंस डिजिटल सेल
File Photo

Reliance Digital Sale: अगर आप एप्पल आईफोन, मैकबुक, वॉच समेत अन्य प्रोडक्ट लेने का सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. दरअसल, रिलायंस डिजिटल (Reliance Digital) ने चुनिंदा एप्पल प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर शुरू किए हैं. इनमें iPhone 17 सीरीज, M4 चिप MacBook Air और कई iPad मॉडल शामिल हैं. इन ऑफर्स में एक्सचेंज बोनस, इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑप्शन भी ग्राहकों दिए जा रहे हैं. ध्यान रखें, कि ये सभी ऑफर 6 मार्च 2026 तक वैलिड हैं. आइए जानते हैं, किस प्रोडक्ट पर क्या ऑफर मिल रहा है...

यह भी पढ़ें: आज से लागू होने जा रहा SIM Binding नियम, WhatsApp बंद होने से बचाने के लिए कर लें ये काम, जान लीजिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

iPhone 17 सीरीज पर शानदार ऑफर

iPhone 17 को आप रिलायंस डिजिटल पर सिर्फ 57,990 की प्रभावी शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. इस कीमत में इन-स्टोर डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और ओल्ड डिवाइस की वैल्यू शामिल है. इसके अलावा आप इसे 4,833 रुपये प्रति माह की EMI पर भी खरीद सकते हैं. वहीं iPhone 17 Pro की कीमत 1,07,990 रुपये से शुरू है और इसे आप 11,999 रुपये प्रति महीने की EMI पर खरीद सकते हैं. साथ ही रिलायंस डिजिटल चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है. इसके अलावा iPhone मॉडलों पर 23,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट भी ऑफर किया जा रहा है.

Photo Credit: Apple

जानिए MacBook और iPad के ऑफर

M4 चिप वाला मैकबुक एयर रिलायंस डिजिटल में 63,900 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है, और इसके साथ 3,599 रुपये की छह महीने की Microsoft 365 सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिल रहा है. वहीं iPad A16 (Wi‑Fi, 128GB) की शुरुआती कीमत 33,900 रुपये है, जिसकी EMI सिर्फ 1,413 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है.

एप्पल वॉच और एयरपॉड्स ऑफर

Apple Watch SE (3rd Generation, 44mm GPS) रिलायंस डिजिटल में 24,899 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रही है, जिसमें ऑफ़र और डिस्काउंट शामिल हैं. इसके साथ ही AirPods Pro (3rd Generation) भी 21,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध हैं. अन्य बाकी जानकारी पाने के लिए ग्राहक रिलायंस डिजिटल की वेबसाइट पर जा सकते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Eid 2026: Mamata Banerjee की नामज पढ़ने पर Suvendu Adhikari का ऐतराज, कही ये बात | Breaking News
Topics mentioned in this article