Varanasi: शहर में पालतू डॉग-कैट का रजिस्ट्रेशन कराना हुआ जरूरी, न करने पर लगेगा इतना जुर्माना

Registration Of Pet Dogs And Cats : यह नियम शहर के सभी पालतू कुत्तों और बिल्लियों पर लागू होगा. नगर निगम का कहना है कि रजिस्ट्रेशन के जरिए पालतू जानवरों का डेटा तैयार किया जाएगा, जिससे किसी भी इमरजेंसी या शिकायत के समाधान में आसानी होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पालतू डॉग-कैट का रजिस्ट्रेशन जरूरी

Registration Of Pet Dogs And Cats : शहर में पालतू जानवर रखने वालों के लिए अब नए नियम लागू कर दिए गए हैं. गंगा नगरी वाराणसी में शहर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के मकसद से नगर निगम ने अब पालतू डॉग और कैट के रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य कर दिया है. यह कदम न केवल पब्लिक की सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि स्वच्छता और पशु मैनेजमेंट को भी बेहतर बनाएगा. बढ़ती शहरी आबादी और पालतू जानवरों की संख्या को देखते हुए यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है. अब पालतू जानवरों के मालिकों को तय प्रोसेस के जरिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा, ताकि किसी भी स्थिति में उनकी पहचान और निगरानी सुनिश्चित की जा सके.

यह भी पढ़ें: Indian Railways Train Diversion: मई में 40 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित, वंदे भारत समेत कई ट्रेनों के रूट में किया बदलाव, यहां जानिए पूरी डिटेल

स्मार्ट काशी ऐप से घर बैठे रजिस्ट्रेशन की सुविधा

नगर निगम ने इस प्रोसेस को आसान बनाने के लिए 'स्मार्ट काशी' ऐप की सुविधा शुरू की है. इसके जरिए नागरिक बिना किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाए अपने पालतू जानवरों का रजिस्ट्रेशन घर बैठे ही कर सकते हैं. यह ऑनलाइन सुविधा लोगों के समय और मेहनत दोनों की बचत करेगी.

सभी पालतू डॉग और कैट के लिए नियम लागू

यह नियम शहर के सभी पालतू कुत्तों और बिल्लियों पर लागू होगा. नगर निगम का कहना है कि रजिस्ट्रेशन के जरिए पालतू जानवरों का डेटा तैयार किया जाएगा, जिससे किसी भी इमरजेंसी या शिकायत के समाधान में आसानी होगी. इसके साथ ही इससे आवारा और पालतू जानवरों के बीच अंतर करना भी आसान होगा.

Advertisement


नियम न मानने पर लगेगा भारी जुर्माना

नगर निगम ने चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति अपने पालतू जानवर का रजिस्ट्रेशन नहीं कराता है, तो उसे 500 से लेकर 5000 रुपए तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है. इसके अलावा नियमों की अनदेखी करने पर कानूनी कार्रवाई भी संभव है.

कुछ आक्रामक नस्लों पर प्रतिबंध

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने कुछ कुत्तों की कुछ आक्रामक नस्लों पर प्रतिबंध भी लागू किया है. यह कदम शहर में बढ़ती घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है.

Advertisement

नगर निगम वाराणसी ने सभी पालतू जानवरों के मालिकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने डॉग और कैट का रजिस्ट्रेशन कराएं और नियमों का पालन करें. इससे न केवल वे जुर्माने से बचेंगे, बल्कि शहर को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में भी योगदान देंगे. यह पहल वाराणसी को एक स्मार्ट और जिम्मेदार शहर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है. नागरिकों की भागीदारी से ही इस योजना को सफल बनाया जा सकता है.

Featured Video Of The Day
बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर जयपुर में जश्न
Topics mentioned in this article