HDFC Bank और पंजाब एंड सिंध बैंक पर RBI की बड़ी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर लगा भारी जुर्माना

RBI action on banks: RBI की यह कार्रवाई बैंकों के लिए एक सख्त चेतावनी है कि उन्हें नियमों का पूरी तरह से पालन करना होगा, वरना आगे उन पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
RBI ने साफ किया है कि यह जुर्माना नियमों के पालन में कमी के कारण लगाया गया है.
नई दिल्ली:

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को कहा कि उसने एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) पर नियमों के उल्लंघन को लेकर जुर्माना लगाया है. आरबीआई ने HDFC बैंक पर नियमों के उल्लंघन के चलते 75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. केंद्रीय बैंक ने बताया कि बैंक ने 'नो योर कस्टमर (KYC) नियमों का सही से पालन नहीं किया, जिसकी वजह से यह कार्रवाई की गई.

इसके अलावा ,बैंक ने कुछ ग्राहकों को एक ही पहचान नंबर  (Unique Customer ldentification Code) देने के बजाय कई अलग-अलग कस्टमर आईडी (UCIC) जारी कर दी थी, जो RBI के नियमों के खिलाफ है. बता दें कि RBI ने बैंक की वित्तीय स्थिति की समीक्षा के बाद यह जुर्माना लगाया. बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसके जवाब और अन्य समीक्षा के बाद यह तय किया गया कि नियमों का उल्लंघन हुआ है और जुर्माना लगाया जाना चाहिए.

पंजाब एंड सिंध बैंक पर 68.20 लाख रुपये का जुर्माना

RBI ने पंजाब एंड सिंध बैंक पर भी 68.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. बैंक पर 'बड़े साझा जोखिमों का केंद्रीय भंडार' (Central Repository of Large Common Exposures) और 'वित्तीय समावेशन - बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच' (Financial Inclusion - Access to Banking Services) संबंधी दिशानिर्देशों के पालन में कमी पाई गई.

KLM Axiva Finvest पर भी लगा 10 लाख रुपये का जुर्माना

इसके अलावा, RBI ने केएलएम एक्सिवा फिनवेस्ट (KLM Axiva Finvest) पर लाभांश की घोषणा से संबंधित नियमों का पालन न करने के कारण 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

Advertisement

ग्राहकों के बीच हुए किसी भी लेनदेन पर नहीं होगा असर

RBI ने साफ किया है कि यह जुर्माना नियमों के पालन में कमी के कारण लगाया गया है. इसका मतलब यह नहीं है कि बैंकों और उनके ग्राहकों के बीच हुए किसी भी लेनदेन की वैधता पर सवाल उठाया जा रहा है. यह कदम सिर्फ नियामकीय अनुपालन को बनाए रखने के लिए उठाया गया है.यानी इसका ग्राहकों के बीच हुए लेनदेन पर असर नहीं होगा.

RBI की यह कार्रवाई बैंकों के लिए एक सख्त चेतावनी है कि उन्हें नियमों का पूरी तरह से पालन करना होगा, वरना उन पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Election Results 2026: Mamata Banerjee का इस्तीफा से इनकार, कौन बनेगा CM?