Ration Card Complaint: अब राशन से जुड़ी कोई भी समस्या? व्हाट्सएप से ही करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान

Ration Card Complaint: अब राशन कार्ड या फिर राशन को लेकर किसी भी गड़बड़ी होने पर लोग तुरंत ‘Anna Sahayata’ की मदद से शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Ration Card Complaint
Department of Food & Public Distribution

Ration Card Complaint: भारत सरकार की ओर से राशन वितरण में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए एक नई पहल शुरू की है. अब राशन कार्ड या फिर राशन को लेकर किसी भी गड़बड़ी होने पर लोग तुरंत ‘Anna Sahayata' की मदद से शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. इस पर शिकायत करने पर तुरंत समाधान होगा. दरअसल, अन्न सहायता पहल भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक डिजिटल शिकायत निवारण प्रणाली है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राशन कार्ड धारकों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) और पीएमजीकेएवाई के तहत उनके सभी हक मिलें यदि किसी लाभार्थी को कम राशन मिलना, अधिक शुल्क वसूलना या खराब गुणवत्ता वाले अनाज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो वे अन्न सहायता का उपयोग करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं और तत्काल सहायता प्राप्त कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं राशन से जुड़ी शिकायत करने के लिए क्या करना होगा और व्हाट्सएप पर शिकायत कैसे करें?

यह भी पढ़ें:- LPG vs PNG: घर में कौन सी गैस ज्यादा सेफ, जानिए दोनों में क्या है फर्क

राशन से जुड़ी शिकायतें कैसे दर्ज करें

व्हाट्सएप- सरकार ने नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (NCH) को सीधे व्हाट्सएप से जोड़कर एक प्रभावी डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया है. जहां उपभोक्ता राशन कार्ड में नाम या पता सुधारने में हो रही देरी और डीलर द्वारा राशन न दिए जाने जैसी गंभीर समस्याओं की रिपोर्ट आसानी से कर सकते हैं. यह सेवा विशेष रूप से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है. 98682 00445 पर "हाय" संदेश भेजें और इसके बाद अपनी शिकायत कर सकते हैं.

आईवीआरएस (हेल्पलाइन)- जिनके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है, सरकार ने उनके लिए भी समाधान रखा है. आप टोल-फ्री नंबर 14457 पर कॉल कर सकते हैं. यह एक IVRS सिस्टम है, जहां फोन पर निर्देश सुनकर आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

Advertisement

अन्न सहायता की विशेषताएं

राशन वितरण से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई शुरू करने के लिए डिजाइन किया गया है. आशा (अन्ना सहायता होलिस्टिक एआई सॉल्यूशन) एक ऐसी प्रणाली जो लाभार्थियों से उनकी क्षेत्रीय भाषा में संपर्क करके उचित मूल्य की दुकानों (एफपीएस) से राशन की प्राप्ति की पुष्टि करती है.

Featured Video Of The Day
Iran vs US: 10 Lakh Soldiers Ready! ईरान की अमेरिका को 'ऐतिहासिक नरक' की चेतावनी | Middle East War
Topics mentioned in this article