Rajasthan Varishtha Nagrik Tirth Yatra Yojana : राजस्थान के हजारों बुजुर्गों के लिए एक अच्छी खबर है. राज्य सरकार एक बार फिर ‘वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026-27' के जरिए बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा का मौका देने जा रही है. इस योजना के तहत इस बार 56 हजार वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और पात्र लोग अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. सरकार का कहना है कि इस योजना का मकसद उन बुजुर्गों की आस्था और धार्मिक इच्छाओं को पूरा करना है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते.
15 दिनों तक कर सकेंगे आवेदन
राज्य सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मई से अगले 15 दिनों तक जारी रहेगी. यानि जो सीनियर सिटीजन्स इस योजना के तहत तीर्थ यात्रा करना चाहते हैं, उनके पास आवेदन करने के लिए 15 दिनों का पर्याप्त समय दिया गया है. सरकार ने लोगों से समय रहते आवेदन करने की अपील भी की है ताकि अंतिम दिनों में भीड़ और तकनीकी परेशानियों से बचा जा सके. योजना से जुड़ी जानकारी ई-मित्र प्लेटफॉर्म और संबंधित विभागों के जरिए भी उपलब्ध करवाई जा रही है.
56 हजार बुजुर्गों को मिलेगा लाभ
इस योजना के तहत राज्य सरकार कुल 56 हजार वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा का लाभ देने जा रही है. ये पूरी यात्रा देवस्थान विभाग की देखरेख में करवाई जा रही है. हर साल बड़ी संख्या में बुजुर्ग इस योजना का लाभ लेते हैं और सरकार इसे सामाजिक एवं धार्मिक कल्याण की अहम पहल मानती है. उम्मीद है कि इस बार भी योजना को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल सकता है, क्योंकि इसमें कई प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाती है.
योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ई-मित्र केंद्रों के जरिए पूरी की जाएगी. ऐसे में पात्र वरिष्ठ नागरिकों को किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. आवेदन से लेकर इससे संबंधित हर तरह का काम ई-मित्र केंद्र पर ही किया जाएगा. राज्य सरकार की यह योजना खासतौर पर उन बुजुर्गों के लिए राहत मानी जा रही है, जो लंबे समय से तीर्थ यात्रा की इच्छा रखते हैं लेकिन संसाधनों की कमी की वजह से ऐसा नहीं कर पाते.
यह भी पढ़ें- Digital Currency के जरिए राशन वितरण, CBDC से मिलेगा सीधा फायदा, जानिए क्या बदलेगा?
घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले देवस्थान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- पंजीकरण- ई-मित्र या अपनी SSO ID के माध्यम से लॉगिन करें.
- स्कीम चुनें- 'Devasthan Department' का चयन करके "Varishth Nagrik Tirth Yatra Yojana 2026" पर क्लिक करें.
- फॉर्म भरें- जन आधार नंबर दर्ज करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें.
- दस्तावेज अपलोड- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
- सबमिट- फॉर्म सबमिट करें और आवेदन नंबर नोट कर लें.
- आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर- देवस्थान विभाग का कंट्रोल रूम नंबर (0294-2410330)














