रेलवे ने 216 स्पेशल ट्रेनों की बढ़ाई अवधि, जानिए नई तारीखें, रूट और बुकिंग की जानकारी

सेंट्रल रेलवे ने बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए 216 स्पेशल ट्रेन सेवाओं के संचालन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है. इसमें डेली और वीकली दोनों स्पेशल ट्रेन शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की बढ़ाई अवधि
file photo

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. सेंट्रल रेलवे रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को आने वाले महीनों में अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं का लाभ मिलता रहेगा. बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने 216 स्पेशल ट्रेन सेवाओं के संचालन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है. सेंट्रल रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है. रेलवे के अनुसार, यात्रियों की बढ़ती संख्या और यात्रा की मांग को ध्यान में रखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन आगे भी जारी रखा जाएगा.

रेलवे द्वारा विस्तारित की गई सेवाओं में 150 डेली स्पेशल ट्रेनें और 66 वीकली स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं. इससे यात्रियों को टिकट उपलब्धता और यात्रा के बेहतर विकल्प मिल सकेंगे. रेलवे ने फिलहाल ट्रेनों के समय, रूट और स्टॉपेज में किसी बदलाव की जानकारी नहीं दी है, यानी ये ट्रेनें पहले की तरह ही अपने तय समय और मार्ग पर चलती रहेंगी. यह फैसला खास तौर पर उन यात्रियों के लिए राहत भरा है, जो नियमित रूप से इन रूटों पर यात्रा करते हैं या त्योहारों एवं छुट्टियों के दौरान अतिरिक्त ट्रेनों की जरूरत महसूस करते हैं.

किन ट्रेनों का संचालन बढ़ाया गया है?

सेंट्रल रेलवे ने महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है. इसमें डेली और वीकली दोनों तरह की ट्रेनें शामिल हैं.

डेली स्पेशल ट्रेनें

पुणे-दानापुर डेली स्पेशल (ट्रेन नंबर 01449) का संचालन पहले 15 जुलाई 2026 तक होना था. अब इसे 16 जुलाई से 28 सितंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है. इससे यात्रियों को 75 अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं का लाभ मिलेगा. इसी तरह दानापुर-पुणे डेली स्पेशल (ट्रेन नंबर 01450), जो पहले 17 जुलाई 2026 तक चलने वाली थी, अब 18 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी. इन ट्रेनों के कोचों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इनमें पहले की तरह 1 एसी 2-टियर कोच, 5 एसी 3-टियर कोच, 6 स्लीपर कोच, 4 जनरल सेकेंड क्लास कोच, 2 सेकेंड सीटिंग कोच और एक ब्रेक वैन लगी रहेगी.

Advertisement

वीकली स्पेशल ट्रेनें भी जारी रहेंगी

सेंट्रल रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए 6 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सेवाओं के संचालन को भी आगे बढ़ाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों के जरिए महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी. रेलवे का कहना है कि बढ़ती यात्री संख्या और टिकटों की मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. फिलहाल ट्रेनों के समय, रूट और स्टॉपेज में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यात्री पहले की तरह इन स्पेशल ट्रेनों में सफर कर सकेंगे.

ट्रेन संख्या और रूट

  • 04152 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कानपुर 18 जुलाई - 26 सितंबर, 2026 तक
  • 04151 कानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस 17 जुलाई - 25 सितंबर, 2026 तक
  • 01921 हडपसर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 23 जुलाई - 1 अक्टूबर, 2026 तक
  • 01922 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हडपसर 22 जुलाई - 30 सितंबर, 2026 तक
  • 01923 हडपसर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 19 जुलाई - 27 सितंबर, 2026 तक
  • 01924 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हडपसर 18 जुलाई - 26 सितंबर, 2026 तक

यात्रा से पहले ट्रेन की जानकारी कैसे चेक करें?

अगर आप ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रेन का समय, रूट और रनिंग स्टेटस जरूर जांच लें. इसके लिए आप इन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Advertisement

NTES- यहां ट्रेन की लाइव लोकेशन और रनिंग स्टेटस देखा जा सकता है.

RailOne मोबाइल ऐप- भारतीय रेलवे का आधिकारिक ऐप, जहां ट्रेन से जुड़ी कई जानकारी मिलती हैं.

IRCTC- टिकट बुकिंग, रिजर्वेशन स्टेटस और यात्रा से जुड़े अपडेट देखने के लिए.

भारतीय रेलवे इंक्वायरी पोर्टल- ट्रेन के समय, रूट, आगमन और प्रस्थान की जानकारी के लिए.

यह भी पढ़ें:- अब सड़क, गड्ढों और जलभराव की शिकायत अब सीधे विभाग तक पहुंचाएं, PWD Sewa App करेगा समाधान

Featured Video Of The Day
US DoJ ने Adani Case की वापसी का किया बचाव, कहा- 'शुरू ही नहीं होना चाहिए था ये मामला'
Topics mentioned in this article
Indian Railway
Special Trains Extended Run