छुट्टियों पर रेलवे 2,100 से ज्यादा 'समर स्पेशल ट्रेन' चलाएगा, देखिए स्टेशन, तारीखें और पूरी लिस्ट

Summer Special Train List: रेलवे छुट्टियों को पर भीड़ को ध्यान में रखने हुए 2,100 से ज्यादा समर स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. मध्य रेलवे के अनुसार, इन सेवाओं से गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में आसानी होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
समर स्पेशल ट्रेन
file photo

Summer Special Train List: सेंट्रल रेलवे ने गर्मियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. रेलवे यात्रियों की बढ़ी हुई भीड़ को संभालने के लिए मुंबई और पुणे से 2,100 से ज्यादा समर स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. ये विशेष ट्रेनें 15 अप्रैल से 31 जुलाई तक चलेंगी. रेलवे के अनुसार, इनमें से 735 ट्रेनें अनारक्षित यानी जनरल होंगी, जबकि 624 ट्रेनें आरक्षित होंगी. इसकी जानकारी सेंट्रल रेलवे ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करके दी है. रेलवे के अनुसार, यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई और पुणे से महाराष्ट्र के लिए बड़ी संख्या में समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, ताकि गर्मियों में यात्रा करना आसान हो सके.

राज्यों के अनुसार स्पेशल ट्रेनों की संख्या

  • महाराष्ट्र- 1359 ट्रेनें (15 अप्रैल से 31 जुलाई)
  • बिहार- 394 ट्रेनें (15 अप्रैल से 11 जुलाई)
  • उत्तर प्रदेश- 218 ट्रेनें (15 अप्रैल से 16 जुलाई)
  • राजस्थान- 58 ट्रेनें (15 अप्रैल से 16 जुलाई)
  • गोवा- 52 ट्रेनें (16 अप्रैल से 12 जून)
  • मध्य प्रदेश- 32 ट्रेनें (15 अप्रैल से 30 जुलाई)
  • पश्चिम बंगाल- 26 ट्रेनें (21 अप्रैल से 16 जुलाई)
  • आंध्र प्रदेश- 26 ट्रेनें (17 अप्रैल से 11 जुलाई)
  • हरियाणा- 4 ट्रेनें (19 अप्रैल से 27 अप्रैल)

रेलवे ने बताया कि ये स्पेशल ट्रेनें गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही हैं, ताकि लोग बिना परेशानी के यात्रा कर सकें. इनमें वे “ट्रेन ऑन डिमांड” भी शामिल हैं, जो पहले से चल रही हैं, साथ ही भीड़ वाले समय को देखते हुए नई अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई गई हैं. मध्य रेलवे के अनुसार, इन सेवाओं से गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में आसानी होगी.

2025–26 में चली इतनी स्पेशल ट्रेनें

इसी बीच, भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2025–26 के अपने प्रदर्शन की जानकारी भी दी. लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस साल रेलवे ने रिकॉर्ड 76,352 स्पेशल ट्रेनें चलाईं. उन्होंने कहा कि इस समय देशभर में रेलवे नेटवर्क पर करीब 25,000 ट्रेनें रोजाना चल रही हैं. इन आंकड़ों से साफ है कि यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे लगातार अपनी सेवाएं बढ़ा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- Shri Ramayana Yatra: रेलवे ने शुरू की 'श्री रामायण यात्रा', जानिए पूरा रूट, खर्च और क्या मिलेगी सुविधा

Featured Video Of The Day
Malda Violence साइट पहुंची NIA की टीम, NDTV की मौके से Exclusive रिपोर्ट! | Bengal Elections 2026