Rail One App Booking: भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग में बदलाव किया है. 1 मार्च से रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. अगर, आप पहले वाले पुराने ऐप से अपने मोबाइल पर जनरल टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट लेते थे, तो अब तरीका बदल जाएगा. भारतीय रेलवे टिकटिंग प्रक्रिया को और स्मार्ट बना रहा है. दरअसल, हर दिन लाखों यात्री मोबाइल से जनरल टिकट बुक करते हैं और अब उन्हें एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. रेलवे अब अलग-अलग ऐप इस्तेमाल करने की झंझट खत्म कर रहा है. अब सभी टिकट बुकिंग सेवाएं एक ही नए ऐप पर उपलब्ध होंगी. ऐसे में आपको इस ऐप की जानकारी होना बहुत ही जरूरी है, ताकि आप अपनी टिकट की बुकिंग बिना किसी परेशानी के आराम से कर सकें.
यह भी पढ़ें:- Indian e-Passport Update: चिप वाला ई-पासपोर्ट बनवाएं? एयरपोर्ट पर नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइनें, अभी अप्लाई करें
Rail One App Booking नया ऐप कैसे काम करेगा?
यात्रियों को टिकट बुक करने के लिए अब रेलवे का नया ऐप इस्तेमाल करना होगा, जिसमें जनरल टिकट, प्लेटफार्म टिकट और यात्रा से जुड़ी अन्य सेवाएं सब कुछ एक ही जगह मिलेगा.
अब RailOne ऐप से होगी टिकट बुकिंग
1 मार्च से पुराना UTS ऐप पूरे देश में बंद किया जा रहा है. उसकी जगह अब RailOne ऐप इस्तेमाल होगा. यह नया ऐप सिर्फ जनरल टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट के लिए ही नहीं, बल्कि रेलवे की लगभग सभी सेवाएं एक ही जगह पर देगा. RailOne ऐप में आपको जनरल टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, रिजर्वेशन बर्थ या सीट बुकिंग, ट्रेन स्टेटस और लाइव लोकेशन और सफर से जुड़ी अन्य सुविधाएं मिलेगी.
टिकट बुकिंग पहले से ज्यादा आसानअब आपको IRCTC या किसी और प्लेटफॉर्म पर अलग से जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सारा टिकटिंग काम एक ही ऐप से हो जाएगा. इससे समय बचेगा, ऐप बदलने की परेशानी खत्म होगी और टिकट बुकिंग पहले से ज्यादा आसान हो जाएगी.
RailOne ऐप पर जनरल टिकट बुक करना बहुत आसान है. RailOne ऐप खोलें, Journey Planner पर जाएं, वहां “Unreserved” (जनरल टिकट) का विकल्प चुनें. From Station में अपनी शुरुआती स्टेशन का नाम डालें. To Station में जहां जाना है वह स्टेशन लिखें. चाहें तो GPS ऑन करके ऐप को आपकी लोकेशन खुद पता लगाने दें. इसमें Mail, Express और Superfast के लिए टिकट बुक करें. सारी जानकारी सही है यह चेक करें. फिर पेमेंट करें. टिकट देखने के लिए My Tickets सेक्शन में जाएं या फिर वहां से PDF डाउनलोड भी कर सकते हैं.














