'रिचार्ज खत्म होने पर इनकमिंग कॉल्स बंद होना मनमानी...' राघव चड्ढा ने उठाया मोबाइल यूजर्स का मुद्दा, की ये 3 बड़ी मांग

राघव चड्ढा ने कहा कि रिचार्ज खत्म हो जाए तो आउटगोइंग कॉल्स बंद होना समझ में आता है, लेकिन इनकमिंग कॉल्स बंद करना मनमानी है. रिचार्ज खत्म होते ही न कोई आपसे संपर्क कर सकता है और न ही आपके फोन पर OTP जैसे जरूरी मैसेज आ पाते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राघव चड्ढा ने संसद में उठाई मोबाइल यूजर्स की आवाज

Raghav Chaddha Raise Mobile Users Issue: राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने टेलीकॉम कंपनियों के प्रीपेड प्लान को लेकर बड़ा सवाल उठाया है, जिसके बाद रिचार्ज प्लान्स को लेकर देश में विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने कहा कि देश में 125 करोड़ मोबाइल यूजर्स हैं. इनमें से 90 फीसदी प्रीपेड मोबाइल यूजर्स हैं. मैं प्री-पेड मोबाइल यूजर्स की ओर से दो बड़ी समस्याएं उठाना चाहता हूं. इसमें पहली समस्या है कि रिचार्ज खत्म होने पर आउटगोइंग कॉल्स के साथ इनकमिंग कॉल्स भी बंद हो जाती हैं.

यह भी पढ़ें: 12 महीने का साल, तो 13 बार रिचार्ज क्यों? राघव चड्ढा ने संसद में Mobile Plans को बताया Scam!

'इनकमिंग कॉल्स बंद करना मनमानी..'

राघव चड्ढा ने कहा कि रिचार्ज खत्म हो जाए तो आउटगोइंग कॉल्स बंद होना समझ में आता है, लेकिन इनकमिंग कॉल्स बंद करना मनमानी है. रिचार्ज खत्म होते ही न कोई आपसे संपर्क कर सकता है और न ही आपके फोन पर OTP जैसे जरूरी मैसेज आ पाते हैं. Emergency के हालातों में व्यक्ति बेसहारा हो जाता है. 

AAP सांसद बताते हैं, कि हमारा मोबाइल नंबर डिजिटल पहचान बन चुका है. ये बेहद इसेंशियल है, जैसे बैकिंग, यूपीआई पेमेंट, ट्रेन टिकट ओटीपी, पैन-आधार ऑथेंटिकेशन, इंटरव्यू का कॉल, हॉस्पिटल की कॉल, मां-बाप की गांव से कॉल, ये सब इनकमिंग कॉल और इनकमिंग एसएमएस से आती है. ये सब इसलिए बंद हो जाता है क्योंकि इंसान एक रिचार्ज कराना भूल गया. 


'राइट टू कम्यूनिकेशन को बंद करना..'

राघव चड्ढा कहते हैं, कि इनकमिंग कॉल बंद करना सर्विस को बंद करना नहीं है, बल्कि यह हमारे राइट टू कम्यूनिकेशन को बंद करना है. जैसे आपका आधार कार्ड इसलिए एक्स्पायर नहीं हो जाता क्योंकि आपने डिटेल अपडेट नहीं करी, या आपका बैंक खाता इसलिए बंद नहीं होता क्योंकि आपने मंथली डिपॉजिट नहीं भरा. आपका वोटर आईडी इसलिए सस्पेंड नहीं हो जाता क्योंकि आप एक चुनाव में वोट करना भूल गए. उसी तरह आपका मोबाइल नंबर इसलिए सस्पेंड या डिएक्टिवेट नहीं होना चाहिए क्योंकि आपने रिचार्ज नहीं कराया है.

क्या है राघव चड्ढा की मांग?

राघव चड्ढा ने कहा कि मैं सदन में फ्री आउटगोइंग की मांग नहीं कर रहा, फ्री डेटा की मांग नहीं कर रहा, लेकिन इनकमिंग कॉल फैसिलिटी की गारंटी होनी चाहिए. इसके बाद उन्होंने 3 मांग की..

Advertisement

1. प्रीपेड मोबाइल कनेक्शन में इनकमिंग कॉल और इनकमिंग एसएमएस कम से कम एक साल तक लगातार चलता रहे.
2. कोई भी मोबाइल नंबर तीन साल बाद डिएक्टिवेट होना चाहिए. 
3. मोबाइल ऑपरेटर्स को Incoming Only प्लान्स भी देने चाहिए.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | 'हम अपने नागरिकों को... Middle East Crisis पर क्या बोले PM Modi | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article