होली दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, राशन कार्ड वालों के खाते में सीधी आएगी इतनी रकम

त्योहारों की रौनक तब और बढ़ जाती है, जब रसोई में चूल्हा बेफिक्र जले. इस बार होली और दिवाली से पहले दिल्ली के लाखों घरों में राहत की एक नई खबर दस्तक देने वाली है. सरकार ने ऐसा एलान किया है, जो सीधे रसोई के खर्च से जुड़ा है और आम परिवारों के लिए सुकून की सौगात बन सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
होली दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, दिल्ली के 15 लाख परिवारों को मुफ्त गैस का फायदा

Free LPG cylinder scheme: महंगाई के दौर में रसोई का खर्च हर घर का सबसे बड़ा मसला बन जाता है. खासकर त्योहारों के वक्त जब पकवान भी ज्यादा बनते हैं और खर्च भी. ऐसे माहौल में दिल्ली के राशन कार्ड धारक परिवारों के लिए एक खास योजना शुरू होने जा रही है, जिसका औपचारिक शुभारंभ राष्ट्रपति करेंगी. यह कदम लाखों परिवारों को राहत देने वाला माना जा रहा है.

त्योहारों पर दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर (Two Free LPG Cylinders on Festivals)

इस विशेष कार्यक्रम में होली और दिवाली के मौके पर दिल्ली के सभी राशन कार्ड धारक परिवारों को प्रति वर्ष दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की योजना का शुभारंभ किया जाएगा. मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के अनुसार, यह लाभ डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT के जरिए दिया जाएगा. परिवार के मुखिया के आधार लिंक्ड बैंक खाते में एक एलपीजी सिलेंडर की मौजूदा कीमत के बराबर राशि सीधे जमा की जाएगी, जिनके नाम पर राशन कार्ड जारी है, उन्हें इसका फायदा मिलेगा.

15.50 लाख परिवारों को सीधा लाभ (Benefit to 15.50 Lakh Families)

करीब 15.50 लाख राशन कार्ड धारक परिवार इस योजना के दायरे में आएंगे. सरकार का कहना है कि इसका मकसद खाना पकाने के ईंधन के बढ़ते खर्च का बोझ कम करना है, ताकि परिवार इज्जत और सुकून से अपने त्योहार मना सकें. एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतें लंबे समय से चर्चा का विषय रही हैं. ऐसे में यह पहल सीधे आम लोगों की जरूरत से जुड़ी है और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है. त्योहार खुशियों का नाम हैं और रसोई उसकी जान. यह योजना न सिर्फ आर्थिक राहत देगी, बल्कि लाखों परिवारों के चेहरे पर मुस्कान भी लाएगी.

ये भी पढ़ें:-हाईवे पर लगे हरा Truck Lay-By बोर्ड का क्या मतलब होता है? मतलब जानकर हैरान रह जाएंगे

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: क्या जंग में ईरान से पिछड़ गए Trump और Netanyahu? | Sucherita Kukreti