Post Office Schemes: पोस्ट ऑफिस Kisan Vikas Patra और NSC ये स्कीमें दे रही हैं डबल फायदा, जानिए पूरी डिटेल

Post Office Schemes: पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट योजना में निवेश करने पर अच्छा लाभ मिल सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Post Office Schemes
file photo

Post Office Schemes: पोस्ट ऑफिस एक भरोसेमंद जगह है, जहां लोग अपने भविष्य को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए निवेश कर सकते हैं. आज के समय में हर कोई ऐसी जगह पैसा लगाना चाहता है, जहां सुरक्षा भी मिले और अच्छा रिटर्न भी. पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में निवेश किए गए हर एक रुपये पर सरकार की 100% गारंटी होती है. पोस्ट ऑफिस की योजनाएं तय समय पर अच्छा मुनाफा देती हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी ही खास योजनाओं के बारे में बताते हैं, जिसमें निवेश करने से ज्यादा फायदा मिल सकता है.

किसान विकास पत्र योजना (Kisan Vikas Patra Scheme)

देश की प्रमुख बचत योजनाओं में किसान विकास पत्र (KVP) का खास स्थान है. यह डाकघर की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक मानी जाती है. सरकार ने इस योजना की शुरुआत लोगों को लंबे समय की बचत के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से की है. इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें निवेश की गई रकम 9 साल और 5 महीने में दोगुनी हो जाती है. फिलहाल, किसान विकास पत्र पर 7.5% सालाना ब्याज दर मिल रही है, जो चक्रवृद्धि (कम्पाउंडिंग) आधार पर जुड़ता है.

अगर, आप इसमें 1 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो तय अवधि के बाद आपको लगभग दोगुनी राशि मिलती है. इस योजना में न्यूनतम निवेश 1,000 रुपये से शुरू होता है और अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है. कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना में खाता खोल सकता है.

यह भी पढ़ें:- पड़ोसी देर रात तक म्यूजिक बजाता है, तो उसको रोकने का क्या है इलाज, हाई कोर्ट के वकील से जानिए अपने कानूनी अधिकार 

Advertisement
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)

डाकघर की एक और सुरक्षित और भरोसेमंद योजना है नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC). इस योजना में भी निवेश की गई राशि समय के साथ अच्छा रिटर्न देती है. फिलहाल, NSC पर 7.7% सालाना ब्याज दर मिल रही है. इसमें आप 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं और इसमें भी निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है.

इस योजना की लॉक‑इन अवधि 5 साल होती है यानी 5 साल से पहले पैसा नहीं निकाला जा सकता. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट मिलती है. इसी वजह से यह योजना टैक्सपेयर्स के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Nitish Kumar के बाद Samrat Choudhary बने Bihar CM! क्या लागू होगा Yogi Model?
Topics mentioned in this article