PMGKY: पीएम मोदी ने LIVE भाषण में दिए सभी राज्यों को निर्देश, बिना किसी देरी के 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना' का मिले लाभ

PMGKAY: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसके तहत 80 करोड़ से अधिक राशन कार्ड धारकों को प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम मुफ्त गेहूं या चावल हर महीने मिलता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना
file photo

Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKY) आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत प्रवासियों और गरीबों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराने की एक योजना है. इस योजना का पहला चरण और दूसरा चरण अप्रैल से जून 2020 और जुलाई से नवंबर 2020 तक संचालित रहा. योजना का तीसरा चरण मई से जून 2021 तक संचालित रहा. योजना का चौथा चरण जुलाई से नवंबर 2021 तक और पांचवां चरण दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक संचालित रहा. अब इसे 2028 तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इस योजना के तहत, केंद्र सरकार गरीबों को प्रति माह 5 किलो मुफ्त अनाज उपलब्ध कराती है. ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने LIVE भाषण के दौरान सभी राज्य सरकारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि इस योजना का लाभ हर पात्र नागरिक तक बिना किसी देरी के पहुंचे.

यह भी पढ़ें:- Solar AC: सोलर AC क्या है? नहीं आएगा बिजली बिल, जानिए इसकी खासियत और कैसे करेगा यह काम

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसके तहत 80 करोड़ से अधिक राशन कार्ड धारकों को प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम मुफ्त गेहूं या चावल हर महीने मिलता है. यह योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत मिलने वाले रियायती राशन के अतिरिक्त है. यह योजना 1 जनवरी, 2024 से 5 वर्षों के लिए बढ़ा दी गई थी.

किसे मिलेगा इस योजना का फायदा

इसका लाभ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत पात्र परिवारों, जैसे अंत्योदय अन्न योजना (AAY) और प्राथमिकता वाले घरेलू (PHH) परिवारों को मिलता है. अंत्योदय कार्डधारक को 35 किलोग्राम राशन प्रति परिवार प्रति माह मुफ्त दिया जाता है. प्राथमिकता वाले परिवार को 5 किलोग्राम राशन प्रति व्यक्ति प्रति माह मुफ्त दिया जाता है. इसके अलावा यह योजना 'वन नेशन वन राशन कार्ड' के तहत काम करती है, जिससे प्रवासी मजदूर देश में कहीं भी राशन ले सकते हैं. इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना ताकि कोई भूखा न रहे.

Advertisement
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

इस योजना का लाभ पाने के लिए AAY या PHH श्रेणी का राशन कार्ड होना जरूरी है. इसके साथ ही आधार कार्ड भी जरूरी है. अगर आप PMGKAY का लाभ लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने राशन कार्ड की स्थिति को चेक करें. अगर राशन कार्ड नहीं है, तो तुरंत अपने राज्य के खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग से संपर्क करें. अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट dfpd.gov.in या स्थानीय राशन डीलर से संपर्क करें.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Bengal Election Results: Mamata Banerjee नहीं देंगी इस्तीफा तो क्या होगा?
Topics mentioned in this article