पीएम मोदी ने किया Ganga Expressway का उद्घाटन, जानिए इस हाई-टेक एक्सप्रेसवे पर कैसे कटेगा चालान, क्या है पूरा सिस्टम

Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल और चालान कटने का पूरा सिस्टम बेहद हाई टेक और एडवांस है. अब कई लोगों के मन में यही सवाल है कि इस एक्सप्रेसवे पर चालान कैसे कटेगा. आइए इसके बारे में जानते हैं...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गंगा एक्सप्रेसवे पर कैसे होगा चालान?
AI

Ganga Expressway Challan System: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के हरदोई में 594 किलोमीटर लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर दिया है. यह एक्सप्रेसवे देश के सबसे अनोखी, हाईटेक और सुविधाओं से लैस है. मेरठ से प्रयागराज तक करीब 600 किमी लंबा यह 6 लेन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे दूरी और समय दोनों को आधा कर देगा. जहां पहले 10 से 12 घंटे लगते थे, अब इस एक्सप्रेसवे की मदद से वही सफर महज 5 से 6 घंटे में पूरा होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस एक्सप्रेसवे पर टोल और चालान कटने का पूरा सिस्टम बेहद हाई टेक और एडवांस है. अब कई लोगों के मन में यही सवाल है कि इस एक्सप्रेसवे पर चालान कैसे कटेगा. आइए इसके बारे में जानते हैं...

यह भी पढ़ें: Ganga Expressway Opening: Google Maps पर अभी क्यों नहीं दिख रहा गंगा एक्सप्रेसवे? जानिए वजह

कैसे कटेगा चालान?

गंगा एक्सप्रेसवे का STMS (Smart Traffic Management System) कंट्रोल रूम किसी वार रूम जैसा 24 घंटे काम करेगा. कंट्रोल रूम में एक विशाल वीडियो वॉल दिखती है, जिस पर सैकड़ों कैमरों की लाइव फीड एक साथ चलती है. ये सिस्टम AI वीडियो रिकॉर्डिंग की पड़ताल भी करेगा. अगर कोई वाहन गलती से या जानबूझकर गलत दिशा में मुड़ता है तो AI तुरंत अलार्म बजा देगा. कंट्रोल रूम के मॉनिटर पर उस गाड़ी का फ्रेम लाल हो जाएगा. 

अगर कोई गाड़ी एक्सप्रेसवे पर 2 मिनट से ज्यादा ठहरती है तो AI इसे जोखिम मानते हुए निकटतम हाईवे पेट्रोलिंग यूनिट को जीपीएस (GPS) से लोकेशन भेज देगा. बिना किसी दखलंदाजी के AI हर गाड़ी की स्पीड का आकलन करेगा और उल्लंघन करने पर ऑटोमैटिक ऑनलाइन ट्रैफिक चालान भेज देगा. साथ ही ये सिस्टम इतना एडवांस है कि अगर कोई बाइक राइडर बिना हेलमेट और कोई गाड़ी चालक बिना सीट बेल्ट के चलता है तो कंट्रोल रूम में उसकी जानकारी पहुंच जाएगी.

हर सेंकड की होगी निगरानी

गंगा एक्सप्रेसवे पर हाई‑रेजोल्यूशन कैमरों का ऐसा नेटवर्क है जिससे हर एक सेकंड की निगरानी की जाएगी. साथ ही हर 500 मीटर और हर किलोमीटर पर कैमरे लगाए गए हैं, जो कंट्रोल रूम से आपकी स्पीड और मूवमेंट पर नजर रखते हैं. वहीं, चालकों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कोहरे से बचाने के लिए रेडियम पट्टियां, नींद से जगाने वाली लेन‑एंड‑स्ट्रिप्स और स्मार्ट अलर्ट सिस्टम लगाए गए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Ganga Expressway Opening: आज से दौड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, जानें कितना लगेगा टोल और कैसे होगा ऑटो पेमेंट

Featured Video Of The Day
Ganga Expressway | PM Modi ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, 12 जिलों को जोड़ेगा ये एक्सप्रेसवे
Topics mentioned in this article