PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसानों को केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत 13 मार्च को 22वीं किस्त आज जारी कर दी. इस बार 9 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को इसका लाभ मिला. इस योजना के तहत लाभार्थियों को साल में तीन बार यानी हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं. इसमें उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों को भी बड़ी राहत मिली है. इसके साथ ही अन्य राज्यों के किसानों को खातों में भी सीधे करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए. चलिए आपको बताते हैं इस पीएम किसान योजना के तहत किस राज्य के किसानों को कितने रुपये मिले हैं और किस राज्य को सबसे ज्यादा पैसे मिले हैं.
यह भी पढ़ें:- PM Kisan 22nd Installment: अब तक पीएम किसान योजना के पैसे नहीं आए, तो क्या करें? ऐसे करें चेक और शिकायत
पीएम किसान योजना के तहत किस राज्य को मिले सबसे ज्यादा रुपये?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा रुपये मिले हैं. यूपी देश में सबसे अधिक लाभ पाने वाला राज्य बना हुआ है. देश के कुल लाभार्थियों में लगभग 23 प्रतिशत किसान उत्तर प्रदेश से हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त के रूप में 18,640 रुपये करोड़ से अधिक की सम्मान राशि सीधे 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में पहुंची है. इसमें उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक अन्नदाता किसान भी लाभान्वित हुए हैं. यूपी को पीएम किसान योजना के तहत 22वीं किस्त में 4335.11 करोड़ रुपये किसानों के खातों में पहुंची है.
पीएम किसान योजना के तहत बिहार के किसानों को कितने रुपये मिले?पीएम किसान योजना के तहत बिहार के 73 लाख किसानों को सौगात मिली है. बिहार लगभग 73 लाख किसानों को कुल 1,467 करोड़ रुपये का लाभ मिला है.
राजस्थान के 66 लाख 76 हजार किसानों के खाते में पीएम किसान की 22वीं किस्त ट्रांसफर की. जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसान देश की आत्मा है. इनके सम्मान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने करोड़ों किसान परिवारों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त हस्तान्तरित की. इनमें राजस्थान के 66 लाख 76 हजार से अधिक किसान शामिल हैं, जिन्हें 1 हजार 355 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिली है.
छत्तीसगढ़- यहां के 24.71 लाख से अधिक किसानों को 498.83 करोड़ रुपये की सौगात मिली है.
मध्य प्रदेश- मध्य प्रदेश के 80 लाख किसानों को हर साल 6000 रुपए दिए जाते हैं. इस बार पीएम नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से 22वीं किस्त ट्रांसफर की है.














