PM Kisan 24th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan samman Nidhi) योजना की 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में पात्र किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाने की उम्मीद है. दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 23वीं किस्त जून में आई थी. इस योजना की किस्त चार महीने में आती है. ऐसे में 24वीं किस्त अक्टूबर में आएगी. अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो अपनी रजिस्ट्रेशन का स्टेटस समय रहते जांच लें, ताकि किसी तकनीकी या दस्तावेज संबंधी कमी के कारण आपकी किस्त न रुके. ऐसे में आप PM Kisan Portal पर जाकर घर बैठे आसानी से अपने रजिस्ट्रेशन की स्थिति और गांव वार लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं.
लाभार्थी सूची में ऐसे देखें अपना नाम
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी PMKisan Portal(https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए Farmers Corner सेक्शन में जाएं.
- यहां Beneficiary Status या Beneficiary List वाले विकल्प पर क्लिक करें.
- मांगी गई जानकारी जैसे कि अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
- स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और Get Data पर क्लिक करें. इसके बाद आपकी किस्त का विवरण और बैंक ट्रांसफर की स्थिति सामने आ जाएगी.
ऐसे करें eKYC अपडेट
सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए eKYC अनिवार्य कर दिया है. ऐसे में अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी पूरा नहीं किया है, तो इसे तुरंत करें. ईकेवाईसी दो तरीके यानी वेबसाइट और बायोमेट्रिक के जरिए की जा सकती है. eKYC अपडेट करने के लिए नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करना होगा.
वेबसाइट के जरिए ऐसे करें eKYC
- PM Kisan Portal के Farmers Corner में जाएं.
- eKYC' विकल्प पर क्लिक करें.
- अपना आधार विवरण और कैप्चा कोड दर्ज करें.
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें और सबमिट करें.
बायोमेट्रिक ई-केवाईसी ऐसे करें
अगर वेबसाइट पर ओटीपी आधारित प्रक्रिया में कोई त्रुटि आती है, तो अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए ई-केवाईसी पूरी कराएं.
भू सत्यापन कर रुकी हुई किस्त ऐसे पाएं
अक्सर देखा जाता है कि ई-केवाईसी पूरा होने के बाद भी कई किसानों की किस्तें अटक जाती हैं. अगर आपके स्टेटस में Land Seeding या Aadhaar Bank Seeding के आगे No लिखा दिखाई दे रहा है, तो नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलों करें.
- अपने बैंक की शाखा में जाएं और खाते को आधार से लिंक कराएं. साथ ही सुनिश्चित करें कि आपके बैंक खाते में Direct Benefit Transfer (DBT) इनेबल हो.
- यदि जमीन का सत्यापन न होने से स्टेटस No दिखा रहा है, तो अपनी खतौनी और जमीन के दस्तावेजों के साथ अपने क्षेत्र के लेखपाल/पटवारी या नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क कर विवरण दुरुस्त करवाएं.
यह भी पढ़ें- कारीगरों को सरकार दे रही है 15000 रुपये और 3 लाख का लोन! जानें कैसे करें अप्लाई
यह भी पढ़ें- दो लाख का बीमा व 3000 रुपये महीना पेंशन समेत मिलेंगे ये 4 धांसू फायदे, घर बैठे 5 मिनट में ऐसे बनाए ईश्रम कार्ड