PM Kisan 22nd Installment: अब तक पीएम किसान योजना के पैसे नहीं आए, तो क्या करें? ऐसे करें चेक और शिकायत

PM Kisan 22nd Installment: PM किसान योजना की 22वीं किस्त 2026 न मिलने पर सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल पर e-KYC, आधार-बैंक लिंकिंग चेक करें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पीएम किसान योजना कैसे करें चेक और शिकायत
file photo

PM Kisan Helpline Number: देश के करोड़ों किसानों को केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत 13 मार्च को 22वीं किस्त आज जारी कर दी. इस बार 9 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को इसका लाभ मिला. इस योजना के तहत लाभार्थियों को साल में तीन बार यानी हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं. अगर, आपके खाते में अभी तक पैसे नहीं आए नहीं तो आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि किस्त क्यों अटकी है. इसके लिए कहां शिकायत करें.

यह भी पढ़ें:- खेतों की तारबंदी के लिए किसानों को सरकार दे रही 40,000 रुपये की सब्सिडी, जानिए कैसे करें आवेदन और कौन से लगेंगे डॉक्यूमेंट

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment released

पीएम क‍िसान सम्‍मान निधि की 22वीं किस्त जारी कर दी गई है. देश के 9.32 करोड़ किसानों के खाते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 18,640 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से 13 मार्च को किसानों को यह सौगात दी है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में 6000 रुपये दिए जाते हैं. 2-2 हजार रुपये की 3 किस्तें साल में जारी की जाती है.

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा मैसेज

पीएम किसान योजना की किस्त जारी होने के बाद सरकार द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा जाता है. साथ ही खाताधारक के पास बैंक की ओर से भी मैसेज आता है. ऐसे में पात्र किसान मोबाइल में मैसेज से चेक कर सकते हैं, कि 22वीं किस्त के पैसे आए कि नहीं.

Advertisement
पीएम किसान की Beneficiary List में कैसे चेक करें नाम?
  • पीएम किसान के ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • यहां आपको Beneficiary List पर क्लिक करना है.
  • अब अपने राज्य, जिले, उप जिले, ब्लॉक और गांव का चयन करें.
  • सर्च बटन पर क्लिक करने के बाद पूरे गांव की लिस्ट खुल जाएगी
PM Kisan Yojana कैसे देखें कि पैसा आया या नहीं?
  • PM Kisan पोर्टल पर जाएं.
  • 'Beneficiary Status' ऑप्शन चुनें.
  • आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • 'Get Data' पर क्लिक करें.
  • इतना करते ही आपको तुरंत पता चल जाएगा कि आपके खाते में किस्त आई है या नहीं.
अब तक नहीं आए पैसे तो कैसे करें चेक और शिकायत

PM किसान योजना की 22वीं किस्त 2026 न मिलने पर सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल पर e-KYC, आधार-बैंक लिंकिंग और भू-लेख सत्यापन (Land Seeding) चेक करें. समस्या होने पर टोल-फ्री नंबर 155261 या 18001801551 पर कॉल करें, या pmkisan-ict@gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं.

PM Kisan Yojana की रुकी हुई किस्त के लिए यहां करें शिकायत

Status चेक करें- PM Kisan आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'Know Your Status' में आधार नंबर/मोबाइल नंबर से स्टेटस देखें कि e-KYC या आधार लिंकिंग पेंडिंग तो नहीं है.

Advertisement

हेल्पलाइन नंबर- यदि सब सही है, तो आप 011-24300661 या 155261 पर कॉल करके तकनीकी खराबी की शिकायत कर सकते हैं.

Email शिकायत- अपनी समस्या की विस्तृत जानकारी pmkisan-ict@gov.in पर भेजें.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | देश में Petrol-Diesel की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय | Breaking News