दिल्ली की महिलाओं के लिए Pink Saheli Smart Card लॉन्च, जानिए कैसे बनवाएं और क्या मिलेंगे फायदे

Pink Saheli Smart Card: दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों के लिए एक नई सुविधा शुरू कर दी है. इसके तहत पिंक सहे​ली कार्ड बांटे जाएंगे. इसके लिए राजधानी में करीब 50 केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर मंगलवार से कार्ड बांटना शुरू हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पिंक सहे​ली कार्ड
file photo

Pink Saheli Smart Card: दिल्ली सरकार लोगों के लिए कई नई योजनाएं चला रही है, जो बहुत फायदेमंद साबित हो रही हैं. अब सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों के लिए एक नई सुविधा शुरू कर दी है. इसके तहत पिंक सहे​ली कार्ड (Pink Saheli Smart Card) बांटे जाएंगे. इसके लिए राजधानी में करीब 50 केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर मंगलवार से कार्ड बांटना शुरू हो गया है. महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों के लिए बनाया गया यह पिंक नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुरू किया था.

यह भी पढ़ें:- सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वालों को मिलेगा 25,000 का इनाम, जानिए कब और कैसे करें आवेदन

पिंक सहे​ली कार्ड

यह कार्ड वन नेशन, वन कार्ड योजना के तहत जारी किया गया है. इस कार्ड की मदद से योग्य महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को बस में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा मिलेगी. साथ ही यही एक स्मार्ट कार्ड मेट्रो और अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा.

कार्ड पाने के लिए क्या करें?

दिल्ली सरकार लोगों को आसानी से यह सुविधा देने के लिए पिंक सहे​ली कार्ड बांट रही है. इसके लिए दिल्ली के जिलाधिकारी (DM) ऑफिस, उप-जिलाधिकारी (SDM) ऑफिस और कुछ दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) डिपो को कार्ड वितरण केंद्र बनाया गया है. सभी 50 केंद्रों पर रोज सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कार्ड बांटे जा रहे हैं. महिलाएं और ट्रांसजेंडर लोग इन केंद्रों पर जाकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं.

Advertisement

हर पिंक कार्ड को लाभार्थी के मोबाइल नंबर और आधार से जोड़ा जाएगा. इससे उम्र, लिंग और दिल्ली में रहने की जानकारी की पुष्टि हो सकेगी. यह नया कार्ड अब तक चल रहे कागज वाले पिंक टिकट की जगह लेगा. इसके बाद बस में यात्रा टच-फ्री और डिजिटल हो जाएगी और यात्रा का रिकॉर्ड भी डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगा. इससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी. यह कार्ड दिल्ली की DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त सफर की सुविधा देगा. यही कार्ड दिल्ली मेट्रो और RRTS में किराया देने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है यानी एक ही कार्ड से अलग-अलग यातायात सेवाओं में यात्रा करना आसान हो जाएगा.

कितने प्रकार के कार्ड जारी होंगे?

पिंक कार्ड – योग्य महिलाओं के लिए
ब्लू कार्ड – सामान्य यात्रियों के लिए
ऑरेंज कार्ड – मासिक पास लेने वालों के लिए

Advertisement

हालांकि, अभी पहले चरण में पिंक और ब्लू कार्ड जारी किए जा रहे हैं. ऑरेंज कार्ड बाद में शुरू किया जाएगा. सरकार ने फैसला किया है कि पिंक कार्ड पूरी तरह मुफ्त होगा. इसके वितरण का काम हिंडन मर्केंटाइल लिमिटेड और एयरटेल पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को दिया गया है.

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: Bengal में ओवैसी और हुमायूं कबीर ने मिलाया हाथ! | Sawaal India Ka