अब फिंगरप्रिंट या फेस ID से कर सकेंगे पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया बायोमैट्रिक UPI, जानिए क्या होगा फायदा

PhonePe Biometric Payment Feature: फोनपे का बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर फिलहाल केवल 5,000 रुपये तक के UPI ट्रांजैक्शन के लिए उपलब्ध है. अगर कभी फिंगरप्रिंट या फेस ऑथेंटिकेशन खराब लाइट या सेंसर की दिक्कत की वजह से काम नहीं करता, तो यूजर हमेशा पुराने तरीके यानी UPI PIN डालकर पेमेंट कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
PhonePe बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर

PhonePe ने UPI पेमेंट के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर लॉन्च कर दिया है. अब आप अपने फोन के फिंगरप्रिंट या फेस ID लॉक से ट्रांजैक्शन आसानी से कर सकते हैं. इससे यह फायदा होगा कि आपको हर बार UPI PIN टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और पेमेंट करना और भी तेज और सिक्योर तरीके से हो सकेगा. आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में अन्य जरूरी डिटेल...

यह भी पढ़ें: साइबर ठगों पर कसेगी नकेल, आ रहा Aadhaar AI Mitra, जानिए क्या है आधार AI Mitra और कैसे करेगा काम

5,000 रुपये तक के UPI ट्रांजैक्शन के लिए उपलब्ध

PhonePe का बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर फिलहाल केवल 5,000 रुपये तक के UPI ट्रांजैक्शन के लिए उपलब्ध है. अगर कभी फिंगरप्रिंट या फेस ऑथेंटिकेशन खराब लाइट या सेंसर की दिक्कत की वजह से काम नहीं करता, तो यूजर हमेशा पुराने तरीके यानी UPI PIN डालकर पेमेंट कर सकते हैं. कंपनी ने प्रेस रिलीज में कहा कि यह नया फीचर डिजिटल पेमेंट्स को और सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए तैयार किया गया है, ताकि यूजर की पेमेंट करते समय होने वाली परेशानियों को कम किया जा सके.

क्या होगा फायदा?

यूजर्स अब रोजमर्रा की कई जरूरते में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी मदद से किसी को पैसे भेजना, दुकान पर QR कोड स्कैन करके पेमेंट करना, ऑनलाइन पेमेंट करना और यहां तक कि अपना बैंक बैलेंस चेक करना भी काफी ज्यादा आसान हो जाएगा. हालांकि, यह फीचर फिलहाल सिर्फ Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जिसमें फिंगरप्रिंट और फेस रिकग्निशन दोनों मिलते हैं. iOS (iPhone) के लिए यह फीचर जल्द ही लॉन्च किया जाएगा. 

कैसे सेटअप करें नया फीचर?

  • PhonePe ऐप खोलें.
  • Profile में जाएं.
  • Manage Payments पर टैप करें.
  • Biometric Pay आइकन चुनें.
  • संबंधित बैंक खाते के लिए Biometric Authentication ऑन करें.
  • एक बार UPI PIN और बायोमेट्रिक से कंफर्म करें.
Featured Video Of The Day
Taliban New Law: Women के लिए नर्क बना देश, Domestic Violence पर आया दुनिया का सबसे क्रूर Rule
Topics mentioned in this article