EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) रिटायरमेंट के बाद की आर्थिक सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बचत योजना है. इसमें हर महीने कर्मचारी और नियोक्ता दोनों योगदान करते हैं. नौकरी के बाद आज भी बहुत से लोग PF ऑफिस के चक्कर लगाते रहते हैं, लेकिन अब तकनीक के जरिए आप घर बैठे ही अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं. यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) की मदद से यह प्रक्रिया और भी आसान हो गई है. चलिए आपको बताते घर बैठे पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें.
यह भी पढ़ें:- Indian e-Passport Update: चिप वाला ई-पासपोर्ट बनवाएं? एयरपोर्ट पर नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइनें, अभी अप्लाई करें
ऑनलाइन कैसे चेक करें PF बैलेंस?
भारत सरकार PF खाताधारकों को ऑनलाइन बैलेंस देखने की सुविधा देती है. इसके लिए इंटरनेट कनेक्शन, UAN नंबर और पासवर्ड जरूरी है. आप चार मुख्य तरीकों से तुरंत अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं. उमंग ऐप , ईपीएफओ पोर्टल , 7738299899 पर एसएमएस या 9966044425 पर मिस्ड कॉल करके आप आसानी से अपना बैलेंस चेक करवा सकते है.
- ईपीएफ पासबुक पोर्टल पर जाएं.
- अपने यूएएन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें.
- सदस्य आईडी का चयन करें और अपना बैलेंस देखने के लिए पासबुक देखें पर क्लिक करें.
- UMANG ऐप डाउनलोड करें
- EPFO खोजें और कर्मचारी केंद्रित सेवाएं चुनें
- पासबुक देखें पर क्लिक करें और अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त यूएएन और ओटीपी का उपयोग करके लॉग इन करें.
अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 7738299899 पर एक एसएमएस भेजें. EPFOHO UAN (उदाहरण के लिए, EPFOHO 100XXXXXXXXX. आप अपनी पसंदीदा भाषा के पहले तीन अक्षर जोड़ सकते हैं (उदाहरण के लिए, EPFOHO UAN HIN हिंदी के लिए)
मिस्ड कॉल सेवाअपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल दें. कॉल अपने आप डिस्कनेक्ट हो जाएगी और आपको अपने पीएफ बैलेंस और विवरण के साथ एक एसएमएस प्राप्त होगा.














