पेट्रोल, डीजल और LPG की नहीं कोई कमी, घबराहट में न करें ज्यादा खरीदारी, केंद्र ने जनता के लिए जारी की एडवाइजरी

केंद्र सरकार ने आम नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लोगों को पेट्रोल और डीजल की घबराहट में खरीदारी करने से बचें और साथ ही LPG की अनावश्यक बुकिंग न करने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Public Advisory for Petrol Diesel and LPG
file photo

Public Advisory and Citizen Awareness: पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव का असर भारत पर भी पड़ रहा है. कहीं एलपीजी गैस की कमी लेकर खबर देखने को मिलती है, तो कहीं पेट्रोल पंप पर लोगों की कतार देखने को मिल रही है. हालांकि, सरकार पेट्रोल, डीजल और LPG की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. सरकार ने आम नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लोगों को पेट्रोल और डीजल की घबराहट में खरीदारी करने से बचें और साथ ही LPG की अनावश्यक बुकिंग न करने की सलाह दी गई है.

घबराहट में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की न करें खरीदारी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, देश में पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कदम उठाए जा रहे हैं. लोगों को केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने और ऊर्जा की बचत करने की सलाह दी गई है. सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक, नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे पेट्रोल और डीजल की घबराहट में खरीदारी करने से बचें और साथ ही LPG की अनावश्यक बुकिंग न करें. नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अफवाहों से सावधान रहें और सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें.

केंद्र ने जनता के लिए जारी की एडवाइजरी

LPG के संबंध में नागरिकों से अनुरोध है कि वे LPG सिलेंडर की बुकिंग के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग करें और जब तक बहुत जरूरी न हो, LPG वितरकों के पास जाने से बचें. इसके साथ ही सरकार ने कहा कि जहां भी संभव हो, वे PNG, इंडक्शन और इलेक्ट्रिक कुकटॉप जैसे वैकल्पिक का उपयोग करें, जिससे एलपीजी की मांग कम हो सके.

यह भी पढ़ें:- PNG Connection: पीएनजी कनेक्शन ले रहे हैं, तो इंस्टॉलेशन से उपयोग तक जान लें ये 5 जरूरी बातें, वरना पड़ सकता है भारी

Advertisement

सरकार ने अपील की है कि जिन लोगों के घर के पास पाइप से मिलने वाली रसोई गैस पीएनजी उपलब्ध है वह पीएनजी का कनेक्शन लें और उसका उपयोग करें. हालांकि, मांग को संतुलित करने और आपूर्ति बढ़ाने के लिए रिफाइनरियों का उत्पादन बढ़ाया गया है और गैस सिलेंडर भरवाने के बीच का अंतराल भी बढ़ाया गया है.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | HC Verdict On Bhojshala | Fuel Price Hike | अब और क्या महंगा होने वाला है?
Topics mentioned in this article