Home Fire Safety Tips: अपने घर को आग से कैसे सेफ बनाएं, इन 5 चीजों का रखा ध्यान तो कभी नहीं होगा कोई खतरा

Fire Safety Tips: दिल्ली के पालम और मध्य प्रदेश के इंदौर आग हादसे से सबक लेते हुए, सभी को अपने घर में कुछ चीजों का ध्यान जरूर रखना चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Home Fire Safety Tips
Freepik

Home Fire Safety Tips: देश की राजधानी दिल्ली और मध्य प्रदेश की राजधानी इंदौर में हुए आग हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है. मध्य प्रदेश की राजधानी इंदौर में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई. वहीं, दिल्ली के पालम इलाके में हुए दर्दनाक आग हादसे में एक ही परिवार के नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. ऐसे में घर में समय रहते कुछ चीजों का ध्यान रखा जाए, तो इस तरह के दर्दनाक हादसों से बचाव हो सकता है. चलिए आपको बातते हैं अपने घर को आग से कैसे सेफ बनाएं.

यह भी पढ़ें:- दिल्ली-NCR में घर बनाने के क्या नियम? DPCC और पुलिस की क्या भूमिका, ऐडवोकेट से जानिए घर बनाने में किन नियमों का पालन जरूरी

अपने घर को आग से कैसे सेफ बनाएं

दिल्ली के पालम और मध्य प्रदेश के इंदौर आग हादसे ने दो सवाल फिर से उठाए है. आग लगने के बाद बचाव का कमजोर सिस्टम और घरों में फायर सेफ्टी की कमी. एक्सपर्ट्स के अनुसार, टाउन प्लानिंग और रिहायशी कॉलोनियों की फायर सेफ्टी को लेकर विभाग के स्तर पर काम नहीं हो पा रहा है. दिल्ली की घनी आबादी, संकरी गलियां, अवैध निर्माण ये सभी हादसों को जानलेवा बना रहे है. ऐसे कुछ सेफ्टी नियमों को फॉलो करना जरूरी हो जाता है.

मीटर और वायर सेफ है?

पहले यह देखना जरूरी है कि बिजली मीटर लोड ले पा रहा है या नहीं. जब मीटर लोड नही ले पाता तो ऐसी स्थिति में शॉर्ट सर्किट हो जाता है. हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि घर में कोई वायर या प्लग खराब नहीं हो, ऐसा कुछ भी होता है तो लोड जरूर चेक करें. इसके अलावा मल्टी-प्लग का इस्तेमाल बंद करें और खराब वायरिंग तुरंत ठीक करवाएं.

Advertisement
रसोई में सुरक्षा का ध्यान रखें
  • खाना बनाते समय उसे कभी भी unattended न छोड़ें. थोड़ी-सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना बन सकती है.
  • चूल्हे के आसपास टी टॉवल, पेपर टॉवल, ओवन मिट्स जैसे ज्वलनशील सामान न रखें.
  • पैन के हैंडल हमेशा अंदर की तरफ रखें ताकि गिरने या उलटने का खतरा न रहे.
  • सुरक्षा के लिए घर में फायर एक्सटिंग्विशर रखें.
घर के सभी लोगों को फायर सेफ्टी सिखाएं
  • आग से सुरक्षा सिर्फ बड़ों के लिए नहीं है, घर के सदस्य और बच्चों सहित सभी के लिए हैं, ऐसे में सभी को जानना चाहिए कि आपातकाल में क्या करना है.
  • आग दिखने पर तुरंत अलार्म कैसे दें
  • फायर एक्सटिंग्विशर कहां रखा है और जरूरत पड़ने पर कैसे इस्तेमाल करें
  • कपड़ों में आग लगने पर Stop, Drop & Roll तकनीक कैसे करें
  • बच्चों को फायर सेफ्टी ड्रिल में शामिल करने से पूरा घर ज्यादा सुरक्षित बनता है.
हीटर और फायरप्लेस का सुरक्षित उपयोग
  • पोर्टेबल हीटर और फायरप्लेस आग लगने का बड़ा स्रोत हो सकते हैं.
  • हीटर को ज्वलनशील चीजों से कम से कम 3 फीट दूर रखें.
  • कमरे से निकलते समय या सोते समय हीटर बंद कर दें.
  • खुले फायरप्लेस के आसपास सुरक्षा के लिए फायरगार्ड लगाएं.
  • चिमनी की नियमित सफाई करवाएं, इससे आग लगने का खतरा कम होता है.
घर कैसा हो?
  • खिड़कियां रोशनदान हो, दोनों तरफ वेंटिलेशन हो ताकि धुआं जमा ना हो.
  • दरवाजे की हाइट 2.4-2.5 मीटर तक हो, क्योंकि धुआं ऊपर जमा होता है.
  • दो रास्ते हो तो बेहतर बालकनी या छत ब्लॉक ना हो.
  • ताला ना लगा हो, चौड़ी सीढ़ी, खुला मेन एरिया हो.
Featured Video Of The Day
Iran Attack On Israel | Trump On NATO | ट्रंप का NATO पर बड़ा बयान! 'सिर्फ कागजी शेर...' | War News
Topics mentioned in this article