Nyaya Setu: अब WhatsApp पर मिलेगी कानूनी सलाह, वकीलों की फीस और कोर्ट के चक्करों से मिलेगी छुट्टी, जानिए कैसे काम करेगा न्याय सेतु

Nyaya Setu: न्याय सेतु डिजिटल लीगल असिस्टेंट के रूप में काम करता है. यह कानून और न्याय मंत्रालय का एक डिजिटल मंच है जो 24/7 काम करता है. इसके लिए किसी अन्य ऐप को डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है. यह सीधे व्हाट्सएप पर 'Hi' भेजकर इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
न्याय सेतु
file photo

Nyaya Setu: भारत सरकार ने आम नागरिकों को घर बैठे मुफ्त कानूनी सलाह और सहायता प्रदान करने के लिए 'न्याय सेतु' (Nyaya Setu) AI-आधारित चैटबॉट व्हाट्सएप पर लॉन्च किया है. यह पहल नागरिकों को कानूनी पेचीदगियों को समझने, अधिकारों के प्रति जागरूक होने और कोर्ट-कचहरी के चक्करों से बचाने में मदद करता है, लेकिन बहुत से लोगों को अभी यह नहीं पता कि 'न्याय सेतु' AI-आधारित चैटबॉट कैसे काम करता है, यह क्या है, न्याय सेतु के फायदे क्या हैं और इससे कौन-कौन सी कानूनी सहायता मिल सकती है. चलिए आपको बताते हैं न्याय सेतु से जुड़ी पूरी जानकारी.

यह भी पढ़ें:- आधार से लेकर DigiLocker तक, ये 5 सरकारी ऐप्स हर किसी के फोन में जरूर होने चाहिए, जानिए इनके फायदे

न्याय सेतु क्या है? (What is Nyaya Setu)

न्याय सेतु डिजिटल लीगल असिस्टेंट के रूप में काम करता है. यह कानून और न्याय मंत्रालय का एक डिजिटल मंच है जो 24/7 काम करता है. इसके लिए किसी अन्य ऐप को डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है. यह सीधे व्हाट्सएप पर 'Hi' भेजकर इस्तेमाल किया जा सकता है. यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके कठिन कानूनी शब्दों और प्रक्रियाओं को आसान हिंदी में समझाता है.

न्याय सेतु के लाभ

निःशुल्क सेवा- यह सेवा पूरी तरह से मुफ्त है

वकीलों की फीस से राहत- छोटे-मोटे कानूनी सवालों के लिए महंगे वकीलों की सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी

सुरक्षित और निजी- यह सरकार द्वारा अधिकृत एक सुरक्षित चैटबॉट है

न्याय सेतु पर कौन-कौन सी कानूनी सहायता मिलेगी?

न्याय सेतु विभिन्न प्रकार के मामलों में मार्गदर्शन प्रदान करता है. इस पर संपत्ति से जुड़े कागजात, विवाद, और अधिकारों की जानकारी. तलाक, भरण-पोषण (गुजारा भत्ता) और बच्चों की कस्टडी के मुद्दे. इसके अलावा एफआईआर (FIR) दर्ज कराने की प्रक्रिया, जमानत (Bail) की जानकारी और कानूनी प्रक्रिया. ठगी या खराब सेवा के खिलाफ शिकायत करने आदि में मदद करता है.

Advertisement
न्याय सेतु का उपयोग कैसे करें?

नंबर सेव करें- अपने फोन में नंबर 7217711814 को 'Nyaya Setu' के नाम से सेव करें

WhatsApp खोलें- व्हाट्सएप पर जाकर 'Nyaya Setu' चैट खोलें

'Hi' भेजें- 'Hi' या 'Hello' भेजकर चैटबॉट शुरू करें

भाषा और समस्या चुनें- बोट आपकी भाषा और समस्या के बारे में पूछेगा

स्टेप-बाय-स्टेप गाइड- इसके बाद, यह आपको कानूनी जानकारी साझा करेगा

Featured Video Of The Day
PM Modi Bengaluru Visit : PM मोदी के दौरे से पहले मिली जिलेटिन स्टीक | Top News | NDTV India
Topics mentioned in this article