नोएडा एक्‍सटेंशन वालों के ल‍िए गुड न्‍यूज, आ रही है मेट्रो, फ‍िर सफर हो जाएगा आसान

नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार परियोजना को अगले महीने मंजूरी मिल सकती है. 7.5 किलोमीटर लंबे इस रूट पर पांच नए स्टेशन बनाए जाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नोएडा एक्‍सटेंशन में जल्‍द आएगी मेट्रो.

Noida metro extension : नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. लंबे समय से जिस एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार परियोजना का इंतजार किया जा रहा था, उसे अब अगले महीने मंजूरी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है. अगर सब कुछ तय योजना के मुताबिक हुआ, तो जल्द ही सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक मेट्रो कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी. इससे रोजाना सफर करने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम और लंबी यात्रा से काफी राहत मिल सकती है. खास बात ये है कि इस परियोजना से करीब 5 लाख लोगों को सीधा फायदा मिलने वाला है.

जून में मिल सकती है मंजूरी

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी एनएमआरसी ने एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार परियोजना को लेकर तैयारी तेज कर दी है. जानकारी के मुताबिक पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड ने एनएमआरसी प्रबंधन को प्रेजेंटेशन के लिए बुलाया है. माना जा रहा है कि जून के दूसरे सप्ताह तक परियोजना को मंजूरी मिल सकती है. इसके बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू करने की दिशा में तेजी आएगी.

रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, वंदे भारत समेत 155 ट्रेनों में रनिंग स्टाफ का भत्ता बढ़ाया गया

7.5 किलोमीटर लंबे रूट पर बनेंगे पांच स्टेशन

प्रस्तावित मेट्रो विस्तार सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 यानी किसान चौक तक बनाया जाएगा. इस पूरे रूट की लंबाई करीब 7.5 किलोमीटर होगी. इस रूट पर पांच नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे. इनमें सेक्टर-61, सेक्टर-70, सेक्टर-122, सेक्टर-123 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 शामिल हैं. इससे आसपास के हजारों लोगों का सफर आसान हो जाएगा.

तीन महीने में पूरी हो सकती हैं जरूरी प्रक्रियाएं

रिपोर्ट के मुताबिक परियोजना की निविदा और दूसरी जरूरी प्रक्रियाएं अगले तीन महीने में पूरी हो सकती हैं. इसके बाद दीपावली से पहले निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है. एनएमआरसी अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना से ग्रेटर नोएडा वेस्ट और नोएडा के बीच सार्वजनिक परिवहन और मजबूत होगा.

Advertisement

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेजी से आबादी बढ़ रही है. ऐसे में सड़क पर वाहनों का दबाव भी लगातार बढ़ता जा रहा है. मेट्रो विस्तार शुरू होने के बाद लोगों को बेहतर और तेज सफर का विकल्प मिलेगा. साथ ही रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी काफी राहत मिलने की उम्मीद है.

Featured Video Of The Day
Rajasthan के Jalore में खूनी खेल; बदमाशों ने युवक को सरिए से पीटा, फिर ऊपर चढ़ा दी स्कॉर्पियो
Topics mentioned in this article