US Citizenship and Immigration Services: अमेरिका सरकार ने एक नया नियम लागू किया है, जिससे यह तय होता है कि विदेशी नागरिक यानी जो अस्थायी वीजा पर अमेरिका में हैं ग्रीन कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं. नए नियम के अनुसार, अब ज्यादातर लोगों को ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए अपने देश वापस जाना होगा. इसका मतलब है कि अगर आप अमेरिका में रहकर ग्रीन कार्ड आवेदन नहीं कर पाएंगे. ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए आपको पहले अपने देश वापस जाना होगा. चलिए आपको बताते हैं US के नए इमिग्रेशन नियम क्या हैं?
ग्रीन कार्ड के लिए पहले क्या होता था?
पहले कई लोग जो अमेरिका में स्टूडेंट वीजा, टूरिस्ट वीजा या वर्क वीजा पर रहते थे, वे वहीं रहकर ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते थे. इस प्रक्रिया को Adjustment of Status (AOS) कहा जाता था और यह काफी आम तरीका था. अब अमेरिका सरकार ने इन नियम में बदवाल किया है. अमेरिकी एजेंसी USCIS ने इस AOS प्रक्रिया को अब खास और सीमित मामलों में मिलने वाली सुविधा बना दिया है. इसका मतलब है कि अब सिर्फ बहुत ही विशेष परिस्थितियों में ही किसी को अमेरिका में रहते हुए ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन करने की अनुमति मिलेगी. इस नए नियम से ग्रीन कार्ड पाने की प्रक्रिया पहले के मुकाबले थोड़ी ज्यादा सख्त हो गई है.
यह नियम अमेरिका में उन सभी लोगों पर लागू होता है, जो अस्थायी यानी नॉन-इमिग्रेंट वीजा पर रह रहे हैं और ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं. इसमें स्टूडेंट, टूरिस्ट और अस्थायी नौकरी करने वाले लोग भी शामिल हैं. अमेरिकी इमिग्रेशन विभाग (USCIS) के मुताबिक, जो लोग अपना स्टेटस बदलकर ग्रीन कार्ड लेना चाहते हैं, उन्हें यह प्रक्रिया अमेरिका के बाहर से यानी अपने देश में स्थित अमेरिकी दूतावास के जरिए पूरी करनी होगी. इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि हर मामले में सभी जरूरी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग तरीके से फैसला लिया जाए कि किसी व्यक्ति को यह विशेष अनुमति दी जाए या नहीं.
अवैध रूप से रुकने वालों को कम करने के लिए बनाए नए नियम
USCIS के मुताबिक, जो लोग अस्थायी वीजा पर अमेरिका आते हैं, उन्हें अपने तय समय के बाद वापस अपने देश लौट जाना चाहिए. अब जो भी व्यक्ति अमेरिका में अस्थायी रूप से रह रहा है और ग्रीन कार्ड लेना चाहता है, उसे अपने देश वापस जाकर ही आवेदन करना होगा, सिवाय कुछ बहुत खास मामलों के, यह नियम इसलिए लाया गया है ताकि लोग सिस्टम में कमियों का फायदा न उठा सकें और सही तरीके से इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी करें. इससे उन लोगों की संख्या कम होगी जो ग्रीन कार्ड ना मिलने के बाद भी अवैध तरीके से अमेरिका में रह जाते हैं. इसके साथ ही इस नई प्रक्रिया से USCIS पर काम का दबाव भी कम होगा.














