34 minutes ago

June 1 Rule Change LIVE: जून का पहला दिन आम लोगों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आया है. आज से देशभर में एलपीजी गैस (LPG), यूपीआई पेमेंट (UPI), बैंकिंग सेवाओं, टैक्स नियमों और रेलवे यात्रा से जुड़े कई नए नियम लागू हो गए हैं. इन बदलावों का असर सीधे आपके मासिक बजट, रोजमर्रा के खर्च और दैनिक सुविधाओं पर पड़ सकता है. ऐसे में हर व्यक्ति के लिए यह जानना जरूरी है कि कौन-सा नया नियम उसकी जिंदगी को प्रभावित करेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा.

सबसे बड़ा बदलाव गैस उपभोक्ताओं के लिए है. जिन घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन शुरू हो चुका है, उन्हें अब एलपीजी कनेक्शन को लेकर नए नियमों का पालन करना होगा. वहीं, यूपीआई से भुगतान करने वाले करोड़ों लोगों को ट्रांजैक्शन से पहले एक अतिरिक्त सुरक्षा सुविधा मिलेगी. इसके अलावा कई बैंकों ने एटीएम और अन्य सेवाओं से जुड़े शुल्क नियमों में बदलाव किए हैं. दूसरी तरफ रेलवे यात्रियों को भी नए टाइमटेबल के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनानी होगी. आइए जानते हैं 1 जून से लागू हुए सभी बड़े बदलावों की पूरी जानकारी- 

Jun 01, 2026 08:13 (IST)

पेट्रोल, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटी

केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और हवाई जहाज के ईंधन पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटा दी है. यह नई दरें भी 1 जून से लागू होंगी.

  • पेट्रोल के निर्यात पर 1.5 रुपये प्रति लीटर, 
  • डीजल पर 13.5 रुपये प्रति लीटर और 
  • एटीएफ पर 9.5 रुपये प्रति लीटर का शुल्क तय किया गया है.

Jun 01, 2026 07:58 (IST)

रेलवे यात्रियों को नए टाइमटेबल पर ध्यान देना होगा

1 जून से चेन्नई उपनगरीय रेल नेटवर्क सहित कई रूटों पर ट्रेन सेवाओं का नया टाइमटेबल लागू हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, 200 से ज्यादा ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है. ऐसे में अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं, तो स्टेशन डिस्प्ले बोर्ड और रेलवे ऐप पर अपडेटेड समय जरूर देख लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.

Jun 01, 2026 07:55 (IST)

PAN नियमों में मिली राहत

बैंकिंग लेनदेन में कुछ राहत भी दी गई है. अब 50,000 रुपये तक की नकद जमा पर PAN की अनिवार्यता में ढील दी गई है. हालांकि, 20 लाख रुपये से ज्यादा के संपत्ति सौदों और बड़े वित्तीय लेनदेन में PAN की आवश्यकता पहले की तरह बनी रहेगी.

Jun 01, 2026 07:53 (IST)

ATM और बैंकिंग सेवाओं पर असर

कई बैंकों ने एटीएम के इस्तेमाल और अन्य बैंकिंग सेवाओं से जुड़े शुल्क नियमों को सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है. निर्धारित 3 या 5 फ्री ट्रांजैक्शन सीमा पूरी होने के बाद नकद निकासी, मिनी स्टेटमेंट और बैलेंस चेक जैसी सेवाओं के लिए ग्राहकों को अधिक शुल्क देना पड़ सकता है. इसलिए ग्राहकों को अपने मासिक एटीएम उपयोग पर नजर रखने की सलाह दी जा रही है.

Advertisement
Jun 01, 2026 07:41 (IST)

UPI पेमेंट में बढ़ी सुरक्षा

डिजिटल भुगतान को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए अब UPI ट्रांजैक्शन से पहले प्राप्तकर्ता का बैंक में दर्ज आधिकारिक नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा. यानी 1 जून से आप जब भी किसी को UPI से पेमेंट करेंगे, तो PIN डालने से पहले स्क्रीन पर उस व्यक्ति का आधिकारिक नाम दिखाई देगा. इससे आपको पता चल सकेगा कि पैसा सही इंसान के खाते में जा रहा है. यह नियम Google Pay, PhonePe और Paytm समेत सभी प्रमुख UPI प्लेटफॉर्म पर लागू होगा.

Jun 01, 2026 07:29 (IST)

LPG सिलेंडर के नए रेट

1 जून से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी गई है. इस बढ़ोतरी का असर खासतौर पर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों पर पड़ेगा, जो 19 किलो वाले सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं. तेल कंपनियों द्वारा जारी नए रेट के अनुसार- 

  • 19 किलो वाला गैस सिलेंडर दिल्‍ली में अब 3,113.50 रुपये में मिलेगा.  पहले दिल्‍ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3,071.50 रुपये थी. इसमें 42 रुपये का इजाफा हुआ है. इसके अलावा बेंगलुरु में कमर्शियल सिलेंडर 3198 रुपये, मुंबई में 3067.50 रुपये, चेन्नई में 3283 रुपये, लखनऊ में 3236 रुपये और जयपुर में 3155 रुपये में मिलेगा.
  • हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिलहाल स्थिर रखे गए हैं. दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 913 रुपये में उपलब्ध है.
  • 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्‍ली में अब 5 किलो वाले छोटू गैस सिलेंडर की कीमत 821.50 रुपये हो गई है. पहले ये 810.50 रुपये में मिल रहा था.

Advertisement
Jun 01, 2026 07:10 (IST)

LPG-PNG उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव

1 जून से उन उपभोक्ताओं के लिए नया नियम लागू हो गया है, जिनके घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा उपलब्ध है. नए प्रावधान के तहत PNG कनेक्शन चालू होने के 30 दिनों के अंदर एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा. ऐसा न करने पर आपका LPG कनेक्शन ब्लॉक या कैंसिल हो सकता है. वहीं, अगर आप समय रहते LPG कनेक्शन सरेंडर करते हैं, तो कुछ तेल कंपनियां कनेक्शन ट्रांसफर वाउचर की सुविधा भी दे रही हैं. इससे भविष्य में जरूरत पड़ने पर एलपीजी कनेक्शन दोबारा लिया जा सकेगा.

Featured Video Of The Day
'मंत्रीजी मानते ही नहीं...' PM मोदी की फिजूलखर्ची रोकने की नसीहत महाराष्ट्र में बेअसर
Topics mentioned in this article