Nembharat: भारत टैक्सी के बाद भारत में लॉन्च होगा नेमभारत, ड्राइवरों को नहीं देना होगा कोई कमिशन, ग्राहकों को भी मिलेगा फायदा

Bharat Taxi के बाद अब Nembharat भी भारत में आने की तैयारी कर रहा है. इस ऐप का दावा है कि यह ऐसे बिजनेस मॉडल पर काम करेगा, जिसमें ड्राइवरों से कमिशन नहीं लिया जाएगा और यात्रियों को भी सर्ज प्राइसिंग जैसी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नेमभारत

Nembharat: भारत के राइड-बुकिंग मार्केट में जल्द ही एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च होने जा रहा है. Bharat Taxi के बाद अब Nembharat भी अपनी तैयारी कर रहा है. इस ऐप का दावा है कि यह ऐसे बिजनेस मॉडल पर काम करेगा, जिसमें ड्राइवरों से कमिशन नहीं लिया जाएगा और यात्रियों को भी सर्ज प्राइसिंग जैसी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा. माना जा रहा है, कि लॉन्च होने के बाद यह Uber और Ola जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स को कड़ी टक्कर देगा. आइए जानते हैं, इस प्लेटफॉर्म के बारे में विस्तार से...

यह भी पढ़ें: Indigo ने शुरू की 'Splash into Savings' सेल, मात्र 1999 रुपये में मिलेगा टिकट, जानिए पूरी डिटेल्स

भारत में कौन लॉन्च कर रहा है Nembharat?

World Economic Mobility Limited (WEML) ने 'Nembharat' नाम का एक पूरी तरह से भारतीय राइड-बुकिंग ऐप लॉन्च करने की घोषणा की है. कंपनी का दावा है कि इस प्लेटफॉर्म पर ड्राइवरों से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा और यात्रियों को सर्ज प्राइसिंग का सामना नहीं करना पड़ेगा. हालांकि, लॉन्च की तारीख क्या होगी, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. यह प्लेटफॉर्म नारायणहिती ट्रस्ट के सपोर्ट से डेवलप किया जा रहा है.

प्रीपेड और कैशलेस सिस्टम पर काम करेगा नेमभारत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी का दावा है कि नेमभारत पूरी तरह प्रीपेड और कैशलेस सिस्टम पर काम करेगा. इस मॉडल में ड्राइवरों को पूरा किराया बिना किसी कटौती के मिलेगा, यानी न कमीशन का बोझ होगा और न ही कोई सब्सक्रिप्शन फीस देनी होगी. इसके अलावा यात्रियों के लिए भी यह फायदेमंद होगा क्योंकि उन्हें फिक्स्ड किराया देना पड़ेगा. इससे पीक आवर में लगने वाली सर्ज प्राइसिंग की समस्या खत्म हो जाएगी और किराया हर समय एक जैसा ही रहेगा. 

क्या है नेमभारत का उद्देश्य

WEML के अनुसार इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य एक नेशनल ट्रांसपोर्ट नेटवर्क बनाना है, जिसका लक्ष्य ड्राइवरों की कमाई और यात्रियों के खर्च, दोनों में ट्रांसपेरेंसी लाना है. उनका कहना है कि यह नया मॉडल मोबिलिटी सेक्टर में काम करने वाले गिग वर्कर्स की अनिश्चित इनकम की पुरानी समस्या को दूर करने की कोशिश करता है, ताकि उन्हें स्टेबल और भरोसेमंद कमाई मिल सके.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Washington Hotel Firing: क्या Donald Trump पर हमला ईरान ने कराया? | NDTV India | USA
Topics mentioned in this article