NCRTC and IRCTC Ticketing System: दिल्ली‑एनसीआर में यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने मिलकर एक नया और आसान टिकटिंग सिस्टम शुरू किया है. इस नए सिस्टम के तहत यात्रियों को अलग‑अलग प्लेटफॉर्म पर टिकट बुक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब यात्री एक ही ऐप से Namo Bharat ट्रेन के साथ‑साथ भारतीय रेलवे की ट्रेनों के लिए भी टिकट आसानी से प्लान और बुक कर सकेंगे. इससे दिल्ली‑एनसीआर में रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों का समय और मेहनत दोनों बच जाएगी.
यह भी पढ़ें: फोन चोरी हो जाए तो सबसे पहले करें ये 5 काम, ब्लॉक हो जाएगा सारा डेटा, नहीं होगी कोई परेशानी
एक ही ऐप से कैसे करे सकेंगे टिकट बुक?
अब Namo Bharat से यात्रा करने वाले यात्री सीधे Namo Bharat ऐप पर मौजूद IRCTC आइकन पर क्लिक कर भारतीय रेलवे की टिकट बुक कर सकते हैं. इससे यात्रियों को अलग‑अलग ऐप डाउनलोड करने या बार‑बार लॉग‑इन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वहीं दूसरी ओर, IRCTC से दिल्ली यात्रा करने वाले लोग IRCTC Rail Connect ऐप में अपनी बुकिंग डिटेल्स देखकर NCRTC आइकन पर क्लिक कर Namo Bharat की टिकट भी आसानी से बुक कर सकेंगे. दिल्ली‑एनसीआर में रोजाना अप‑डाउन करने वाले यात्रियों के लिए यह व्यवस्था बेहद फायदेमंद साबित होगी.
डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा
NCRTC‑IRCTC के इस टिकटिंग सिस्टम से यात्रियों का समय बचने के साथ‑साथ डिजिटल ट्रांजेक्शन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. अब यात्रियों को अलग‑अलग काउंटर पर टिकट बुक कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे पूरी प्लानिंग एक ही ऐप पर हो जाएगी और यात्रियों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
NCRTC और DMRC का भी है ऐसा टिकटिंग सिस्टम
NCRTC और DMRC के बीच भी इसी तरह का टिकटिंग सिस्टम पहले से मौजूद है, जिससे लोग DMRC और Namo Bharat Connect ऐप के जरिए टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं. इस सिस्टम की मदद से यात्री एक ही मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करते हुए Namo Bharat ट्रेन और दिल्ली मेट्रो दोनों की टिकट आसानी से खरीद सकते हैं. NCRTC‑DMRC का यह इंटीग्रेशन दिल्ली‑एनसीआर में मल्टी‑मॉडल कनेक्टिविटी को मजबूत करता है. इस सुविधा से न सिर्फ समय की बचत होती है, बल्कि यात्रियों को स्मार्ट और डिजिटल ट्रैवल सुविधा भी मिलती है.














