Namo Bharat के स्टेशनों पर कार-बाइक पार्क करने के लिए कितनी होगी फीस? जानिए कितने वाहन हो सकते हैं पार्क

Namo Bharat Stations Parking Fees: नमो भारत ट्रेन से दिल्ली से मेरठ के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए NCRTC ने सभी स्टेशनों पर वाहन पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई है. साथ ही NCRTC ने रूट पर स्थित स्टेशनों के लिए नई पार्किंग फीस स्ट्रक्चर भी जारी कर दिया है. आइए जानते हैं सभी स्टेशनों पर वाहन पार्क करने के लिए कितनी फीस देनी होगी...

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
नमो भारत स्टेशन पार्किंग
File Photo

Namo Bharat Corridor Parking Fees: नमो भारत ट्रेन से दिल्ली से मेरठ के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए NCRTC ने सभी स्टेशनों पर वाहन पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई है. साथ ही NCRTC ने रूट पर स्थित स्टेशनों के लिए नई पार्किंग फीस स्ट्रक्चर भी जारी कर दिया है. अगर आप भी नमो भारत से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि नमो भारत के स्टेशनों पर कितने वाहन पार्क किए जा सकेंगे और लोगों को कितनी पार्किंग फीस देनी होगी.

NCRTC के अनुसार, दिल्ली के स्टेशनों पर कार या SUV 6 घंटे तक पार्क करने पर 50 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि उत्तर प्रदेश के स्टेशनों पर यही शुल्क 30 रुपये रखा गया है. इसके अलावा, सभी प्रकार के वाहनों के लिए 10 मिनट तक की पार्किंग बिल्कुल मुफ्त रहेगी, ताकि पिक‑अप और ड्रॉप‑ऑफ में यात्रियों को कोई दिक्कत न हो. 

यह भी पढ़ें: नोएडा-दिल्ली सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, इस दिन तक रोज 7 घंटे बंद रहेगा DND फ्लाईओवर, यहां जान लें दूसरे रूट्स

उत्तर प्रदेश के स्टेशनों पर कितनी होगी पार्किंग फीस

PTI के अनुसार, उत्तर प्रदेश में साइकिल पार्क करने पर 10 मिनट के बाद से लेकर 12 घंटे तक 5 रुपये शुल्क लिया जाएगा. अगर पार्किंग 16 घंटे तक हो, तो शुल्क 10 रुपये हो जाएगा, और रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच नाइट पार्किंग पर 20 रुपये देने होंगे. दोपहिया वाहनों के लिए 6 घंटे तक पार्किंग शुल्क 10 रुपये, 12 घंटे तक 25 रुपये, 16 घंटे तक 30 रुपये और नाइट पार्किंग के लिए 60 रुपये तय किया गया है. कार और SUV के लिए 6 घंटे तक 30 रुपये, 12 घंटे तक 60 रुपये, 16 घंटे तक 80 रुपये, और 16 घंटे से अधिक पार्किंग पर 100 रुपये शुल्क देना होगा. नाइट पार्किंग के लिए फीस 200 रुपये होगी. इसके अलावा मंथली पास की बात करें तो, दोपहिया वाहनों का पास 600 रुपये में और कार व SUV का मासिक पास 2,000 रुपये में मिलेगा.

दिल्ली के स्टेशनों पर कितनी होगी पार्किंग फीस

दिल्ली के स्टेशनों पर दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए 6 घंटे तक 20 रुपये, 12 घंटे तक 30 रुपये, 16 घंटे तक 40 रुपये और 16 घंटे से ज्यादा पार्किंग पर 50 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि नाइट पार्किंग की फीस 60 रुपये तय की गई है. कार और SUV के लिए 6 घंटे तक 50 रुपये, 12 घंटे तक 80 रुपये, 16 घंटे तक 90 रुपये और उससे ज्यादा पार्किंग पर 100 रुपये शुल्क लगेगा, जबकि नाइट पार्किंग का शुल्क 200 रुपये है. दिल्ली में मंथली पार्किंग दो कैटेगरी में बांटी गई है- टैरिफ A (सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक) दोपहिया के लिए 600 रुपये और कारों के लिए 2,000 रुपये; टैरिफ B (24×7 एक्सेस) दोपहिया के लिए 1,000 रुपये और कार/SUV के लिए 3,000 रुपये. 

कहां कितने वाहन हो सकते हैं पार्क?

नमो भारत के कॉरिडोर में कुल 8,000 वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है. दिल्ली में तीन स्टेशनों सराय काले खां, न्यू अशोक नगर और आनंद विहार पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है. इसमें सराय काले खां स्टेशन पर लगभग 266 कारें और 837 दोपहिया वाहन पार्क किए जा सकते हैं, जबकि न्यू अशोक नगर में करीब 75 कारों और 250 दोपहिया वाहनों की कैपेसिटी है. आनंद विहार स्टेशन पर 10 से ज्यादा कारों और लगभग 40 दोपहिया वाहनों के लिए जगह उपलब्ध है. बाकी करीब 6,500 पार्किंग स्लॉट उत्तर प्रदेश वाले हिस्से के स्टेशनों पर स्थित हैं. 

Featured Video Of The Day
Jharkhand Plane Crash | झारखंड में विमान हादसा, 7 की मौत | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article