Mutual Funds or FD: भारत में आजकल लोग पैसे कमाने और बचत बढ़ाने के लिए कई तरीके आजमा रहे हैं. कोई म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहा है, तो कोई पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में पैसे लगाकर अच्छी कमाई कर रहा है. आखिर में हर किसी का मकसद यही होता है ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाना और सुरक्षित भविष्य बनाना. अगर आप भी निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातें समझना फायदेमंद होगा. यह जानना जरूरी है कि अगर आप 1 लाख रुपये 10 साल के लिए निवेश करें, तो FD, Mutual Fund या Post Office में से कौन-सा विकल्प आपको सबसे ज्यादा रिटर्न दे सकता है. चलिए आपको बताते हैं Mutual Funds या FD किसमें ज्यादा रिटर्न मिलेगा.
यह भी पढ़ें:- Indian Railway Free Ticket Scheme: रेलवे की इस स्कीम में मिलेगी फ्री टिकट, चाय-नाश्ता और खाना, जानिए कैसे
FD से कितना रिटर्न मिलेगा?
SBI के आधिकारिक कैलकुलेटर के मुताबिक, SBI 10 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.5% ब्याज दे रहा है. इस निवेश पर हर साल कंपाउंडिंग यानी चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है. इन ही आंकड़ों पर आधारित कैलकुलेशन से पता चलता है कि अगर आप 1 लाख रुपये को 10 साल के लिए FD में लगाते हैं और ब्याज दर 6.5% रहती है, तो 10 साल बाद आपका पैसा बढ़कर 1,87,714 हो जाएगा. इसका मतलब है कि आपको कुल 87,714 का मुनाफा सिर्फ ब्याज के रूप में मिलता है.
पोस्ट ऑफिस से कितना मिलेगा?अगर आप पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (KVP) योजना में निवेश करते हैं, तो इसमें भी हर साल चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है. इस योजना पर 7.5% ब्याज मिलता है. इस योजना में कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकता है. इसकी मैच्योरिटी अवधि 9 साल 7 महीने यानी 115 महीने है. पूरा समय तक निवेश रखने पर आपका पैसा दोगुना हो जाता है यानी अगर आप 1 लाख रुपये लगाते हैं, तो 115 महीने बाद आपको 2 लाख रुपये वापस मिलते हैं.
अगर, आप 1 लाख रुपये को 10 साल के लिए म्यूचुअल फंड में लगाते हैं और औसत रिटर्न 12% सालाना मानें, तो आपका पैसा बढ़कर लगभग 3,10,585 रुपये हो सकता है यानी आपको करीब 2,10,585 रुपये का फायदा मिल सकता है. म्यूचुअल फंड में रिटर्न फिक्स नहीं होते. यह ऊपर भी जा सकता है और नीचे भी.
आपके लिए कौन-सा सबसे बेहतर है?म्यूचुअल फंड आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है, क्योंकि लंबी अवधि में यह सबसे ज्यादा रिटर्न देता है. अगर आप जोखिम नहीं लेना चाहते, तो पोस्ट ऑफिस का KVP बेहतर रहेगा, क्योंकि यह सुरक्षित है और FD से ज्यादा रिटर्न देता है. हालांकि, यहां पैसे लंबे समय तक लॉक रहते हैं.














