Mumbai Metro Update: मुंबई मेट्रो की लाइन 2B और लाइन 9 बहुत जल्द शुरू होने वाली हैं. मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने इस संबंध में एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करके जानकारी दी है. इन दोनों मेट्रो लाइनों के शुरू होने से मुंबई की यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. लाइन 2B और लाइन 9 की प्रगति का जायजा लेने के लिए एमएमआरडीए के महानगर आयुक्त संजय मुखर्जी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दोनों मेट्रो कॉरिडोर का मौके पर जाकर निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मेट्रो लाइन 9 के काम की समीक्षा की और मेट्रो लाइन 2B के 5.53 किलोमीटर लंबे हिस्से का भी निरीक्षण किया. MMRDA के अनुसार, इन दोनों मेट्रो लाइनों के शुरू होने से मुंबई के हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी और रोज के सफर में लगने वाला समय कम होगा.
मुंबई मेट्रो लाइन 9 की लंबाई और रूट
मुंबई मेट्रो लाइन 9 की कुल लंबाई 13.581 किलोमीटर होगी. यह अंधेरी से छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSIA) और दहिसर से मीरा‑भायंदर बीच चलेगी. इसमें से 11.386 किलोमीटर एलिवेटेड (ऊपर बनी मेट्रो) है और 2.195 किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड है. इस लाइन पर कुल 10 स्टेशन होंगे.
मुंबई मेट्रो लाइन 2B
मुंबई मेट्रो लाइन 2B की कुल लंबाई 23.643 किलोमीटर होगी. यह पूरी तरह एलिवेटेड मेट्रो लाइन है. यह डी एन नगर से मांडले के बीच चलेगी. इस लाइन पर कुल 20 स्टेशन होंगे. इन दोनों मेट्रो लाइनों के शुरू होने से मुंबई में सफर और तेज, आसान और सुविधाजनक हो जाएगा.
मुंबई मेट्रो लाइन 9 पर स्टेशनों के नाम दहिसर, पांडुरंग वाडी, मीरागांव, काशीगांव, साईं बाबा नगर, मेदितिया नगर, शहीद भगत सिंह गार्डन, सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, एयरपोर्ट कॉलोनी और सीएसआईए आदि रहेंगे.
लाइन 2बी स्टेशनों के नामलाइन 2बी पर स्टेशनों के नाम ईएसआईसी नगर, प्रेम नगर, इंदिरा नगर, नानावती अस्पताल, खीरा नगर, सारस्वत नगर, नेशनल कॉलेज, बांद्रा मेट्रो, आयकर कार्यालय, आईएलएफएस, 11. एमटीएनएल मेट्रो, एसजी बर्वे मार्ग, कुर्ला (ई), ईईएच, चेंबूर, डायमंड गार्डन, शिवाजी चौक, बीएसएनएल मेट्रो, मानखुर्द और मांडले मेट्रो रहेंगे.














