Mumbai Metro Tickets: अगर आप मुंबई मेट्रो से सफर करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. अब आपको मेट्रो टिकट लेने के लिए लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं पडे़गी. दरअसल, मुंबई मेट्रो के टिकट अब सीधे Rapido मोबाइल ऐप पर बुक किए जा सकते हैं. मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMMOCL) ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर कर मुंबई के नागरिकों को जानकारी दी कि अब वे ONDC ऐप के जरिए Rapido पर मेट्रो टिकट बुक कर सकते हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
यह भी पढ़ें: 3-star vs 5-star AC: 3 या 5 स्टार AC, गर्मियों में कौन सा बचाएगा ज्यादा पैसे, एसी खरीदने से पहले ध्यान रखें ये बातें
तुरंत जेनरेट हो जाएगा QR टिकट
रैपिडो ऐप पर मेट्रो टिकट उपलब्ध होने से शहर में सफर करना और आसान हो जाएगा. Rapido ऐप पर अब मुंबई मेट्रो के टिकट कैशलेस तरीके से बुक किए जा सकते हैं, जिससे टिकट काउंटर पर लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी. इससे यात्री मेट्रो लाइन 2A, 2B, 7 और 9 के लिए तुरंत QR कोड वाला टिकट जनरेट कर सकते हैं और बिना इंतजार किए स्टेशन में प्रवेश कर सकते हैं.
नए यूजर्स को मिलेंगे ऑफर
डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के लिए Rapido ने कुछ समय के लिए खास ऑफर भी शुरू किए हैं. नए यूजर्स को पहली मेट्रो यात्रा 50 तक मुफ्त मिलेगी, जबकि मौजूदा यूजर्स को अपने पहले मेट्रो टिकट पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी, जो अधिकतम 10 रुपये तक होगी.
कैसे करें टिकट बुक?
टिकट बुक करने का प्रोसेस बहुत ही ज्यादा आसान है.
- अपने स्मार्टफोन पर रैपिडो ऐप खोलें.
- ट्रांसपोर्ट या ओएनडीसी सर्विस में मेट्रो टिकट खरीदने का ऑप्शन चुनें.
- लाइन 2A, 2B, 7 या 9 पर डिपार्चर और अराइवल मेट्रो स्टेशनों चुनें.
- डिजिटल पेमेंट करें और तुरंत क्यूआर कोड वाला टिकट प्राप्त करें.
- मेट्रो गेट पर क्यूआर कोड स्कैन करके प्रवेश करें.
16 से ज्यादा ऐप्स पर उपलब्ध है मुंबई मेट्रो के टिकट
महा मुंबई मेट्रो की टिकट बुकिंग अब 16 से ज्यादा ऐप्स पर उपलब्ध है. इनमें Uber, WhatsApp, ixigo और RedBus जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं. MMMOCL ने यह भी बताया कि आने वाले समय में और भी ऐप्स को इस सुविधा से जोड़ा जाएगा, ताकि यात्रियों को मेट्रो टिकट लेना और आसान हो सके.













