आज 6 घंटे बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट, फ्लाइट से पहले जरूर चेक कर लें टाइमिंग

Mumbai Airport: 7 मई को मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट कुछ घंटों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा. इस दौरान कोई भी फ्लाइट न तो उड़ान भरेगी और न ही किसी विमान की लैंडिंग होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मुंबई एयरपोर्ट आज 6 घंटे रहेगा बंद

Mumbai Airport: मुंबई आने-जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. आज यानी 7 मई को मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) 6 घंटों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा. एयरपोर्ट प्रशासन ने जानकारी दी है कि सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कोई भी विमान टेकऑफ या लैंडिंग नहीं करेगा.

मुंबई एयरपोर्ट देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में गिना जाता है, इसलिए इस खबर का असर हजारों यात्रियों पर पड़ सकता है. हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइंस ने पहले से तैयारी कर ली है ताकि यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े.

क्यों बंद रहेगा छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट?

दरअसल, एयरपोर्ट पर यह फैसला प्री-मॉनसून मेंटेनेंस के चलते लिया गया है. हर साल बारिश शुरू होने से पहले रनवे और एयरसाइड एरिया की जांच की जाती है ताकि मॉनसून के दौरान उड़ानों की सुरक्षा बनी रहे और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो. एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, रनवे 09/27 और रनवे 14/32 पर तकनीकी काम किया जाएगा. इस दौरान रनवे की सतह की बारीकी से जांच होगी और जहां जरूरत होगी वहां तुरंत मरम्मत की जाएगी.

मुंबई में मॉनसून के दौरान भारी बारिश होती है, इसलिए एयरपोर्ट प्रशासन पहले से तैयारी कर रहा है. इसी वजह से यह मेंटेनेंस काफी जरूरी माना जा रहा है. एयरपोर्ट के पूरे एयरसाइड एरिया, जो करीब 1033 एकड़ में फैला हुआ है, उसकी भी जांच और देखरेख की जाएगी.

Advertisement
एयरलाइंस ने पहले ही बदले शेड्यूल

एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि इस बंदी की जानकारी एयरलाइंस और दूसरी एजेंसियों को करीब छह महीने पहले ही दे दी गई थी. इसके बाद कई एयरलाइंस ने अपनी उड़ानों का समय बदल दिया है. कुछ फ्लाइट्स को आगे-पीछे किया गया है, जबकि कुछ को री-शेड्यूल भी किया गया है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी फ्लाइट की ताजा जानकारी जरूर चेक कर लें. 

गौरतलब है कि मुंबई एयरपोर्ट देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में से एक है. यहां हर दिन करीब 1000 फ्लाइट्स का संचालन होता है. वित्त वर्ष 2024-25 में 5.5 करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने इस एयरपोर्ट से सफर किया था. यही वजह है कि कुछ घंटों के लिए रनवे बंद होने का असर बड़ी संख्या में यात्रियों पर पड़ सकता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | PM Modi के सादगी वाले चैलेंज से विपक्ष को लगी मिर्ची? | Sawaal India Ka
Topics mentioned in this article