घरेलू सिलेंडर का कमर्शियल उपयोग किया तो होगी 7 साल की सजा! इस्तेमाल से पहले एडवोकेट से जान लें नियम और जुर्माना

कमर्शियल सिलेंडर उपयोग करने के क्या नियम हैं और घरेलू एलपीजी सिलेंडर का कमर्शियल इस्तेमाल करने पर कितने साल की सजा या जुर्माना हो सकता है? चलिए जानते हैं सुप्रीम कोर्ट की वकील आरुषि कुलश्रेष्ठ से...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
घरेलू सिलेंडर का कमर्शियल उपयोग करना दंडनीय अपराध
file photo

Commercial And Domestic LPG Cylinder: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को लेकर दिल्ली समेत कई जगहों पर रेस्टोरेंट कारोबार पर असर देखने को मिल रहा है. देश के कई हिस्सों में LPG की कमी की खबरें आ रही हैं. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित हो गई है. कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत हो रही है. होटल-रेस्तरां को सिलेंडर नहीं मिल रहे, जिसके चलते कई रेस्‍तरां बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं, क्योंकि खाना बनाने के लिए उनके पास गैस ही नहीं है. इस वजह से कुछ दुकानदार अब ब्लैक मार्केट से घरेलू सिलेंडर खरीदने लगे हैं, क्योंकि ये सस्ता पड़ रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर में क्या अंतर है और दुकानदार अगर घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल करें तो क्या जोखिम हो सकते हैं? कमर्शियल सिलेंडर उपयोग करने के क्या नियम हैं और घरेलू एलपीजी सिलेंडर का कमर्शियल इस्तेमाल करने पर कितने साल की सजा या जुर्माना हो सकता है? चलिए जानते हैं सुप्रीम कोर्ट की वकील आरुषि कुलश्रेष्ठ से...

यह भी पढ़ें:- LPG सिलेंडर मिलेगा बिना रुकावट, HP Gas उपभोक्ता इन 4 तरीकों से करें बुक, फटाफट होगी डिलीवरी

एडवोकेट आरुषि कुलश्रेष्ठ के मुताबिक, भारत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) को कमर्शियल उपयोग जैसे होटल, ढाबा, दुकान आदि में इस्तेमाल करना कानूनन अपराध है. यह मुख्यतः Liquefied Petroleum Gas (Regulation of Supply and Distribution) Order, 2000 तथा Essential Commodities Act, 1955 के तहत नियंत्रित होता है. घरेलू गैस सिलेंडर पर सरकार सब्सिडी देती है और यह केवल घरेलू उपयोग के लिए होता है. अगर कोई व्यक्ति या व्यवसाय इसे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, चाय की दुकान, मिठाई की दुकान आदि में उपयोग करता है तो इसे मिसयूज या डायवर्जन ऑफ सब्सिडाइज्ड एलपीजी माना जाता है. घरेलू सिलेंडर का कमर्शियल उपयोग करते हुए पकड़े जाने पर कई कार्रवाई हो सकती है.

घरेलू सिलेंडर का कमर्शियल उपयोग करने पर क्या कार्रवाई होगी?

  • सिलेंडर और गैस कनेक्शन जब्त (Seizure)
  • गैस एजेंसी द्वारा कनेक्शन रद्द (Cancellation of LPG connection)
  • जुर्माना (Fine) लगाया जा सकता है
  • गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज हो सकती है
घरेलू सिलेंडर का कमर्शियल उपयोग पर सजा का प्रावधान
  • Essential Commodities Act, 1955 के तहत होगी सजा
  • अधिकतम 7 वर्ष तक की सजा
  • अदालत के अनुसार जुर्माना
  • दोनों सजा एक साथ भी हो सकते हैं
  • बार-बार अपराध होने पर व्यापारिक प्रतिष्ठान के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है
  • सप्लाई चेन में शामिल व्यक्ति (जैसे एजेंसी या डिलीवरी व्यक्ति) भी दोषी पाए जाने पर दंडित हो सकते हैं
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Hormuz Strait से गैस लेकर आ रहा भारतीय जहाज | Breaking News | Iran War News