Meta AI Glasses: मेटा लॉन्च चश्मा पहनने वालों के लिए नए AI चश्मे, यह 'स्मार्ट चश्मे' कैसे बदल सकते हैं आपकी लाइफ

Meta AI Glasses: सोशल मीडिया कंपनी मेटा नंबर वाले चश्मे पहने वालों के लिए दो नए AI चश्मे लॉन्च करने वाला है. ये नए चश्मे दो डिजाइन एक चौकोर और दूसरा गोल आकार में आएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मेटा AI चश्मा
file photo

Meta AI Glasses: सोशल मीडिया कंपनी मेटा रे‑बैन के दो नए स्मार्ट चश्मों के मॉडल लॉन्च करने वाला है. ये चश्मे खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाए गए हैं जो नंबर वाला चश्मा पहनते हैं. हालांकि, मेटा और उसकी साझेदार कंपनी एस्सिलर लक्सोटिका के रे‑बैन स्मार्ट ग्लास पहले से ही नंबर के लेंस को सपोर्ट करते हैं, लेकिन यह पहली बार होगा जब खास तौर पर प्रिस्क्रिप्शन पहनने वालों के लिए डिजाइन किए गए मॉडल पेश किए जाएंगे. ये नए चश्मे दो डिजाइन एक चौकोर और दूसरा गोल आकार में आएंगे. इन्हें ज्यादातर चश्मे की दुकानों और आई‑केयर चैनलों के जरिए बेचा जाएगा. ये मेटा के स्मार्ट ग्लास की कोई नई पीढ़ी नहीं होंगे, बल्कि मौजूदा तकनीक पर आधारित होंगे.

यह भी पढ़ें:- RBI New Rule for Online Payments: 1 अप्रैल से ऑनलाइन पेमेंट्स के भी बदल जाएंगे नियम, जानिए RBI के नए नियम क्या हैं?

मेटा स्मार्ट चश्मों के नाम

सोशल मीडिया कंपनी मेटा अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रणनीति में स्मार्ट चश्मों को काफी अहम मानती है. कंपनी ने पिछले साल रे‑बैन स्मार्ट ग्लास का नया वर्जन लॉन्च किया था. साथ ही उसने पहली बार ऐसा मॉडल भी पेश किया था, जिसमें डिस्प्ले स्क्रीन लगी हुई थी, जिसे Meta Ray‑Ban Displays नाम दिया गया. इन नए स्मार्ट चश्मों के कोडनेम स्क्राइबर और ब्लेजर हैं.

चश्मा पहनने वालों के लिए नए AI चश्मे

ये मॉडल खास तौर पर नंबर वाले चश्मा पहनने वालों के लिए बनाए जा रहे हैं. इन्हें सबसे पहले अमेरिका की फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की फाइलिंग में देखा गया था, अब तक इनके डिजाइन और प्रिस्क्रिप्शन पर ज्यादा ध्यान देने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई थी.

Advertisement

इस साल की शुरुआत में मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने संकेत दिए थे कि कंपनी आगे चलकर प्रिस्क्रिप्शन चश्मा पहनने वालों पर ज्यादा फोकस करेगी. उन्होंने एक बैठक में कहा था कि दुनिया में अरबों लोग नजर सुधारने के लिए चश्मा या कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं.

बता दें कि स्मार्ट चश्मों के बाजार में मेटा को शुरुआती सफलता मिली है. अब दूसरी बड़ी टेक कंपनियां भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. इनमें एप्पल भी शामिल है. खबरों के मुताबिक, एप्पल अगले साल से अपने पहले स्मार्ट चश्मे की बिक्री शुरू कर सकता है. हालांकि, इन चश्मों में न तो डिस्प्ले होगा और न ही ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) फीचर होगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Abhishek Banerjee attack: कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके... ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला!
Topics mentioned in this article