Lucknow Plot: लखनऊ में सस्ते प्लॉट खरीदने का बड़ा मौका, जानिए कैसे करें LDA योजना में आवेदन

Lucknow Plot Registration: लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अनंत नगर योजना में फिर से प्लॉट के लिए रजिस्ट्रेशन खोल दिए हैं. इस योजना में आप ऑनलाइन आवेदन करके प्लॉट पाने का मौका पा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Lucknow Plot Registration: लखनऊ में घर बनाने का सुनहरा मौका

UP News: लखनऊ में अपना घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अनंत नगर योजना के तहत एक बार फिर प्लॉटों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. यह योजना उन लोगों के लिए खास मौका है जो शहर में आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर इलाके में घर बनाना चाहते हैं. इस प्रोजेक्ट में लोगों को न सिर्फ प्लॉट मिलेंगे, बल्कि बेहतर सड़क, बिजली, पानी और हरियाली जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि आप इस योजना में कैसे आवेदन कर सकते हैं, साथ ही जानेंगे योजना से जुड़ी अन्य जरूरी बातें- 

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

एलडीए के अनुसार, इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं और 27 मई 2026 तक चलेंगे. आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है, ताकि लोगों को कहीं जाने की जरूरत न पड़े. प्लॉट का चयन लॉटरी सिस्टम से होगा, ताकि प्रक्रिया साफ और निष्पक्ष रहे.

योजना की खास बातें

अनंत नगर योजना लखनऊ के मोहन रोड क्षेत्र में लगभग 785 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही है. यहां भविष्य में लगभग 1.5 लाख लोगों के रहने की व्यवस्था की जा रही है. पूरी कॉलोनी को आधुनिक तरीके से ग्रिड पैटर्न पर तैयार किया जा रहा है.

कितने प्लॉट मिलेंगे?

इस बार कुल 498 प्लॉट के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इनमें- 

  • 288 वर्गमीटर के 155 प्लॉट
  • 200 वर्गमीटर के 178 प्लॉट और 
  • 162 वर्गमीटर के 165 प्लॉट शामिल हैं.

ज्यादातर प्लॉट आलोक खंड में हैं, जबकि कुछ प्लॉट आदर्श और आकाश खंड में भी हैं.

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदकों को एलडीए की आधिकारिक वेबसाइट registration.ldalucknow.in पर जाना होगा. यहां लॉगइन करके पंजीकरण पुस्तिका खरीदनी होगी. इसके बाद जिस प्लॉट के लिए आवेदन करना है, उसकी कीमत का 5% पैसा जमा करना होगा. इतना करते ही आपका आवेदन पूरा माना जाएगा.

Advertisement
क्या मिलेंगी सुविधाएं?

इस योजना में लोगों को कई जरूरी और आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी, जैसे- 

  • चौड़ी और अच्छी सड़कें
  • भूमिगत बिजली लाइन
  • साफ पानी की व्यवस्था
  • पार्क और हरियाली (करीब 130 एकड़ में)
  • ईवी चार्जिंग स्टेशन
  • सामुदायिक केंद्र
  • कचरा प्रबंधन और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था.

एलडीए की यह योजना उन लोगों के लिए अच्छा अवसर है जो लखनऊ में प्लॉट लेकर अपना घर बनाना चाहते हैं. इस योजना में पहले भी कई लोगों को प्लॉट मिल चुके हैं और इस बार भी बड़ी संख्या में लोग आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी लखनऊ में निवेश या घर बनाने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

यह भी पढ़ें- Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar: आपके बच्चे में है टैलेंट? सरकार दे रही है देश का बड़ा अवॉर्ड, ऐसे करें अप्लाई

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026 Exit Poll | बंगाल से लेकर असम तक, किसकी बन रही सरकार? |Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article