LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, जानें घरेलू, छोटू सिलेंडर से कमर्शियल गैस सिलेंडर तक की कीमत

LPG Cylinder Price List: देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट सामने आ गए हैं. घरेलू इस्तेमाल से लेकर होटल, ढाबे और बड़े उद्योगों में उपयोग होने वाले अलग-अलग सिलेंडरों की कीमतें अपडेट की गई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
LPG Cylinder Price List: छोटू सिलेंडर से इंडस्ट्रियल तक, जानें कीमत

LPG Cylinder Price List: रसोई गैस से लेकर होटल और बड़े उद्योगों में इस्तेमाल होने वाले LPG सिलेंडरों की नई कीमतें जारी हो गई हैं. अलग-अलग जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल होने वाले सिलेंडरों के रेट में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. जहां घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलो वाला सिलेंडर अभी भी राहत भरे दाम पर उपलब्ध है, वहीं होटल, ढाबा और कमर्शियल इस्तेमाल करने वालों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है. आइए जानते हैं कि कौन सा सिलेंडर अब कितने में मिल रहा है और किस इस्तेमाल के लिए कौन सा विकल्प ज्यादा बेहतर रहेगा-

घरेलू सिलेंडर के रेट क्या हैं?

सबसे पहले घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की बात करें, तो ये दिल्ली में 913 रुपये में मिल रहा है.

छोटू LPG Cylinder कितने का है?

5 किलो वाला छोटू LPG सिलेंडर आज राजधानी में 339 रुपये में उपलब्ध है. इस सिलेंडर की सबसे खास बात यह है कि इसे लेने के लिए लोकल एड्रेस प्रूफ जरूरी नहीं होता. आप सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर भी नया कनेक्शन ले सकते हैं. 

कमर्शियल गैस सिलेंडर कितने का है?

होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3071.5 रुपये तक पहुंच गई है. इसके अलावा Nanocut और XtraTeJ जैसे हाई-एफिशिएंसी सिलेंडर 3094 रुपये से 3225 रुपये तक मिल रहे हैं.

Advertisement
हल्के XTRALITE सिलेंडर भी मौजूद

अब बाजार में हल्के और आधुनिक डिजाइन वाले XTRALITE सिलेंडर भी उपलब्ध हैं. ये सामान्य सिलेंडर के मुकाबले हल्के होते हैं, इसलिए इन्हें आसानी से उठाया जा सकता है. इनकी एक और खास बात यह भी है कि इनमें गैस लेवल बाहर से दिखाई देता है. कीमत की बात करें, तो 10 किलो वाले XTRALITE सिलेंडर की कीमत 652.5 रुपये है. वहीं, 5 किलो के अलग-अलग वेरिएंट 339 रुपये से 826 रुपये तक मिल रहे हैं.

बड़े कारोबार के लिए भारी सिलेंडर

बड़े होटल, फैक्ट्री और इंडस्ट्री में ज्यादा क्षमता वाले सिलेंडर इस्तेमाल किए जाते हैं. 47.5 किलो वाले बड़े सिलेंडर की कीमत 7674.5 रुपये से 7730.5 रुपये तक है. वहीं, सबसे बड़े 425 किलो इंडस्ट्रियल सिलेंडर की कीमत 68 हजार रुपये से 69 हजार रुपये के बीच पहुंच गई है.

Advertisement

नई रेट लिस्ट से साफ है कि घरेलू उपभोक्ताओं को अभी कुछ राहत जरूर है, लेकिन कमर्शियल और इंडस्ट्रियल इस्तेमाल करने वालों के लिए गैस अब भी काफी महंगी बनी हुई है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेगी 'मोबाइल हीट रिलीफ वैन', जानें इसमें क्या-क्या मिलेगा और जरूरत पड़ने पर कैसे बुलाएं

Featured Video Of The Day
NEET UG Exam Cancelled: NEET पेपर लीक पर सबसे बड़ा खुलासा! टाइमलाइन से समझिए पूरी साजिश!
Topics mentioned in this article