LPG Price Hike: रसोई गैस हुई महंगी! जानें आपके शहर में क्या है LPG सिलेंडर का नया रेट

LPG Price Hike Today: LPG प्राइस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. जहां घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिलहाल स्थिर हैं, वहीं कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है. इसका असर होटल और रेस्टोरेंट्स के जरिए आम जनता पर पड़ सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा झटका! कमर्शियल LPG के दाम में भारी बढ़ोतरी

LPG Price Hike Today: रसोई गैस को लेकर आम लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. जहां एक तरफ घरेलू LPG सिलेंडर के दाम फिलहाल स्थिर हैं, वहीं दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है. इसका असर सीधे आम जनता की जेब पर पड़ सकता है, खासकर बाहर खाना खाने वालों के लिए. साथ ही 1 मई से गैस बुकिंग से जुड़े नए नियम भी लागू हो गए हैं.

खबरों के मुताबिक, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी 40 से 50 रुपए प्रति सिलेंडर तक की बढ़ोतरी की जा सकती है. बड़ी बात यह है कि सिलेंजर के दाम में अगले 5 से 7 दिनों में इजाफा हो सकता है. 

कमर्शियल LPG हुआ महंगा

सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर के दाम फिलहाल नहीं बढ़ाए हैं, लेकिन 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा इजाफा किया गया है.

- दिल्ली में कीमत बढ़कर 3,071.50 रुपये हो गई है
- मुंबई में कीमत 3,024 रुपये तक पहुंच गई है

बताया जा रहा है कि ईरान युद्ध के बाद से अब तक कमर्शियल LPG के दाम तीन बार बढ़ाए जा चुके हैं.

Advertisement

होटल और रेस्टोरेंट पर पड़ेगा असर

कमर्शियल गैस की कीमत बढ़ने का सीधा असर होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट्स पर पड़ेगा. ऐसे में बाहर खाना और फूड डिलीवरी महंगी हो सकती है, क्योंकि कारोबारी इसका बोझ ग्राहकों पर डाल सकते हैं.

क्यों बढ़ रहे हैं गैस के दाम?

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव, खासकर ईरान युद्ध, की वजह से तेल और गैस की कीमतों पर दबाव बढ़ा है. भारत कच्चे तेल और गैस के लिए काफी हद तक आयात पर निर्भर है, इसलिए वैश्विक संकट का असर यहां भी देखने को मिल रहा है.

Advertisement

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

राहत की बात यह है कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. साथ ही, घरेलू एयरलाइंस के लिए एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें भी स्थिर रखी गई हैं.

कंपनियों को हो रहा भारी नुकसान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेल कंपनियां महंगे दाम पर कच्चा तेल खरीद रही हैं, लेकिन उपभोक्ताओं को पुराने रेट पर ही बेच रही हैं. इससे उन्हें रोजाना करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है. सरकार के सामने चुनौती है, अगर दाम बढ़ाए जाएं तो महंगाई बढ़ेगी और अगर न बढ़ाए जाएं तो कंपनियों को नुकसान होगा.

1 मई से लागू हुए नए LPG नियम

अब गैस सिलेंडर बुकिंग के नियम भी बदल गए हैं-

- शहरी इलाकों में अब 25 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक कर सकेंगे (पहले 21 दिन था)
- ग्रामीण क्षेत्रों में यह समय बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया है
- बिना OTP (DAC सिस्टम) के अब सिलेंडर डिलीवरी नहीं होगी

यानी अब हर बुकिंग पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, तभी सिलेंडर मिलेगा.

यह भी पढ़ें: LPG Update: गैस सिलेंडर वालों के लिए बड़ा अपडेट! ऐसा नहीं किया तो हो सकती है बड़ी कार्रवाई

5 किलो वाला मिनी LPG गैस सिलेंडर हुआ महंगा, छात्रों और मजदूरों पर बढ़ा भार, जानिए आपके शहर में कितने बढ़े दाम

Advertisement

1 मई से बदल गए LPG Cylinder के नियम, अब बस गैस बुक दिखाकर नहीं मिलेगा सिलेंडर, बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक जान लें नए बदलाव

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: बंगाल नतीजे से पहले ही ममता दीदी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं मानी बात
Topics mentioned in this article