एक सफर में 15 राज्य पार करती है ये ट्रेन, 73 घंटे बाद पहुंचती है अपनी मंजिल पर, 3686 किलोमीटर लंबा है रूट

भारत में एक ऐसी ट्रेन भी चलती है, जो एक सफर में 15 राज्यों से गुजरती है और 73 घंटे में 3686 किलोमीटर की दूरी तय करती है. कटरा से मैंगलोर तक चलने वाली नवयुग एक्सप्रेस को देश की सबसे अनोखी ट्रेनों में गिना जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भारत की अनोखी ट्रेन में जरूर करें एक बार सफर.

Viral indian railway : भारतीय रेलवे को देश की लाइफलाइन कहा जाता है और इसकी वजह हर दिन दिख भी जाती है. सुबह से रात तक करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं और अपने शहर से दूसरे शहर पहुंचते हैं. किसी के लिए ट्रेन सफर मजबूरी होती है, तो किसी के लिए यादों से भरा अनुभव. लेकिन भारत में एक ऐसी ट्रेन भी चलती है, जिसका सफर सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं. ये ट्रेन एक-दो नहीं बल्कि पूरे 15 राज्यों से होकर गुजरती है और अपनी मंजिल तक पहुंचने में करीब 73 घंटे का समय लेती है. इतना लंबा सफर तय करने वाली इस ट्रेन का नाम नवयुग एक्सप्रेस है, जिसे भारतीय रेलवे की सबसे खास ट्रेनों में गिना जाता है.

15 राज्यों से गुजरती है नवयुग एक्सप्रेस

नवयुग एक्सप्रेस जम्मू-कश्मीर के कटरा से मैंगलोर तक चलती है. अपने सफर के दौरान ये पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु समेत कुल 15 राज्यों से होकर गुजरती है. यही वजह है कि इसे देश की सबसे अनोखी ट्रेनों में गिना जाता है.

Heatwave का ऐसा 'खौफनाक' रूप! छत पर चिलचिलाती धूप में सरसों का तेल डालकर...बंदे ने पका दिया अंडा

3686 किलोमीटर का लंबा सफर

नवयुग एक्सप्रेस करीब 3686 किलोमीटर की दूरी तय करती है. इस सफर को पूरा करने में ट्रेन को लगभग 73 घंटे का समय लगता है. इतने लंबे सफर की वजह से रेलवे और ट्रैवल पसंद करने वाले लोगों के बीच भी ये ट्रेन काफी चर्चा में रहती है. कई लोग सिर्फ इस लंबे सफर का अनुभव लेने के लिए भी इसमें यात्रा करना पसंद करते हैं.

देशभर में फैला है रेलवे नेटवर्क

भारत का रेलवे नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में शामिल है. छोटे गांवों से लेकर बड़े महानगरों तक ट्रेनें लगातार दौड़ती रहती हैं. यही वजह है कि आज भी लाखों लोग ट्रेन से सफर करना सबसे आसान और आरामदायक मानते हैं. लंबी दूरी की यात्रा में ट्रेन लोगों की पहली पसंद बनी हुई है.

Advertisement

समय के साथ बदल रही हैं ट्रेनें

पहले राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस को भारत की सबसे तेज ट्रेन माना जाता था. अब वंदे भारत एक्सप्रेस ने भी लोगों के बीच खास पहचान बना ली है. आने वाले समय में बुलेट ट्रेन की योजना पर भी तेजी से काम चल रहा है. भारतीय रेलवे लगातार नई तकनीक और बेहतर सुविधाओं पर फोकस कर रहा है.

Featured Video Of The Day
आसमान से बरस रही आग, यूपी-दिल्ली में भीषण गर्मी की मार
Topics mentioned in this article