महीने भर का दीजिए 4,450 रुपये, मैच्योरिटी पर मिलेंगे लाखों रुपये, जानिए LIC की ये जबरदस्त स्कीम

LIC की बीमा लक्ष्मी योजना (Plan 881) ऐसी ही एक खास पॉलिसी है, जिसे महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. यह योजना बचत, बीमा सुरक्षा और समय-समय पर मिलने वाले पैसों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
LIC की बीमा लक्ष्मी योजना

LIC Bima Lakshmi Plan: आज के समय में महिलाएं सिर्फ घर ही नहीं, बल्कि आर्थिक फैसलों में भी मजबूत भूमिका निभा रही हैं. ऐसे में उनके लिए बचत के साथ सुरक्षा देने वाली योजनाएं बेहद जरूरी हो जाती हैं. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की बीमा लक्ष्मी योजना (Plan 881) ऐसी ही एक खास पॉलिसी है, जिसे महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. यह योजना बचत, बीमा सुरक्षा और समय-समय पर मिलने वाले पैसों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है.

क्या है LIC बीमा लक्ष्मी योजना क्या है? (What is the Plan?)

बीमा लक्ष्मी एक मनी बैक लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है, यानी इसमें सिर्फ जीवन बीमा कवर ही नहीं मिलता, बल्कि पॉलिसी के दौरान तय अंतराल पर कुछ रकम भी वापस मिलती रहती है. अंत में मैच्योरिटी पर एक बड़ी रकम दी जाती है. इस तरह यह योजना सुरक्षा और सेविंग दोनों जरूरतें पूरी करती है.

यह भी पढ़ें: Baggage Rules 2026: विदेश से अब झोला भरकर सामान ला सकेंगे भारतीय लोग, सरकार ने बढ़ाई लिमिट, जानें नए नियम

कौन ले सकता है पॉलिसी? (Who Can Apply?)

यह योजना खास तौर पर महिलाओं के लिए बनाई गई है, जिसमें 18 से 50 वर्ष की महिलाएं निवेश कर सकती हैं. इसके अलावा, नाबालिग बेटियों के नाम पर भी पॉलिसी लेना संभव है, जिसे अभिभावक के माध्यम से संचालित किया जाता है. इस योजना की कुल पॉलिसी अवधि 25 साल होती है, जबकि प्रीमियम भुगतान के लिए 7, 10 और 15 साल जैसे कई ऑप्शन उपलब्ध कराए जाते हैं, ताकि जरूरत के अनुसार चयन किया जा सके. 

इस योजना की खास बातें

इस योजना में बचत के साथ गारंटीड लाइफ कवर की सुविधा मिलती है. पॉलिसी अवधि के दौरान सर्वाइवल बेनिफिट के रूप में समय‑समय पर पैसा वापस भी मिलता है. अतिरिक्त सुरक्षा के लिए इसमें राइडर ऑप्शन दिए जाते हैं, जैसे क्रिटिकल इलनेस कवर. पॉलिसी लेने के 3 साल बाद लोन की सुविधा भी उपलब्ध होती है. साथ ही, कुछ प्रीमियम भरने के बाद अगर भुगतान रुक जाए, तो ऑटो कवर की सुविधा भी मिलती है. इसके अलावा, इस योजना में टैक्स बेनिफिट भी मिलता है, जिसमें प्रीमियम पर सेक्शन 80C और मैच्योरिटी अमाउंट पर सेक्शन 10(10D) के तहत छूट का लाभ लिया जा सकता है.

कितनी रकम बन सकती है? (How Much Can You Get?)

मान लीजिए 40 वर्ष की आयु की कोई महिला यह पॉलिसी लेती हैं, जिसमें बेसिक सम एश्योर्ड ₹3,00,000 है और मासिक प्रीमियम लगभग ₹4,450 (यानी सालाना करीब ₹53,400) है, जिसे 15 साल तक चुकाना होता है. इस पॉलिसी में हर 2 साल में लगभग ₹22,000 के आसपास सर्वाइवल बेनिफिट मिलता है और पॉलिसी की मैच्योरिटी पर अनुमानित रूप से ₹13 लाख से अधिक की राशि प्राप्त होती है. कुल मिलाकर सर्वाइवल बेनिफिट और मैच्योरिटी अमाउंट को जोड़ें तो करीब ₹16 लाख का फायदा हो सकता है, जबकि पूरे समय जीवन बीमा सुरक्षा भी बनी रहती है. इस तरह लगभग ₹8 लाख का कुल प्रीमियम भरकर भविष्य में दोगुना से ज्यादा लाभ मिलने की संभावना बनती है, साथ ही परिवार के लिए आर्थिक सुरक्षा भी सुनिश्चित रहती है.

Featured Video Of The Day
Iran VS America: खामेनेई की धमकी से बेपरवाह दिखे डोनाल्ड ट्रंप | Iran USA War | Khamenei | Trump
Topics mentioned in this article