Ladli Behna Yojana 35th Kist: लाडली बहनों के खाते में आज आएंगे 1500 रुपये, eKYC नहीं हुई तो अटक जाएंगे पैसे, जानिए कैसे करें चेक

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त आज यानी रविवार को जारी की जाएगी. लाडली बहना योजना के तहत 1500 रुपये की सहायता पाने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है. अगर, पात्र महिलाएं ईकेवाईसी नहीं करवाती हैं, तो उन्हें 35वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
लाडली बहना योजना
file photo

Ladli Behna Yojana 35th Installment: मध्य प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त आज यानी रविवार को जारी की जाएगी. इस योजना के तहत प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1500 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे. मुख्यमंत्री मोहन यादव लाडली बहनों के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये सीधे ट्रांसफर करेंगे, लेकिन इस योजना का लाभ उन लाडली बहनों को ही मिलेगी, जिन्होंने eKYC पहले ही कर ली है, जिनकी eKYC नहीं हुई है उनके पैसे अटक सकते हैं, क्योंकि 1500 की मासिक सहायता पाने के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) अनिवार्य है. चलिए आपको बताते हैं योजना स्टेट कैसे चेक करें और eKYC का क्या प्रोसेस है.

लाड़ली बहनों के खातों में आज आएंगे 1500 रुपये

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त आज यानी रविवार को जारी जाएगी. मुख्यमंत्री मोहन यादव महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर करेंगे. यह राशि डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी जाएगी, जिससे महिलाओं को बिना किसी परेशानी के सीधा लाभ मिलेगा. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इस बार कुल 18 अरब 75 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर करेंगे. इस बार सरकार ने योजना की राशि में बढ़ोतरी करते हुए इसे 1250 से 1500 रुपए प्रति माह कर दिया है.

eKYC अपडेट कैसे चेक करें

लाडली बहना योजना के तहत 1500 रुपये की सहायता पाने के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) अनिवार्य है. अगर पात्र महिलाएं ईकेवाईसी नहीं करवाती हैं, तो उन्हें 35वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा.

Advertisement
  • समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट पर e-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब यहां अपनी समग्र ID और कैप्चा दर्ज करें.
  • अब मोबाइल नंबर पर OTP आएगा और उसे दर्ज कर वेरिफिकेशन कर लें.
  • इसके बाद आधार कार्ड की मदद से E-KYC प्रोसेस को पूरा कर लें.
लाडली बहना योजना स्टेटस कैसे चेक करें
  • सबसे पहले cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर "आवेदन एवं भुगतान की स्थिति" (Application and Payment Status) विकल्प पर क्लिक करें.
  • अपनी 'लाडली बहना आवेदन नंबर' या 'सदस्य समग्र आईडी' दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर कैप्चा कोड भरें और 'OTP भेजें' पर क्लिक करें. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरें.
  • 'खोजें' पर क्लिक करें. आपकी किस्त का स्टेटस (भुगतान की स्थिति) स्क्रीन पर आ जाएगा.
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Ceasefire के बीच शांति वार्ता के लिए Pakistan पहुंचे JD Vance | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article