लाड़ली बहना योजना: जुलाई में कब आएगी 38वीं किस्त? जानें किसे मिलेगा ₹1500 और कैसे चेक करें अपना नाम

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. जुलाई में 1500रु. की राशि पात्र महिलाओं के खातों में ट्रांसफर होने की उम्मीद है. जानिए किस्त कब आएगी, किन महिलाओं को मिलेगा लाभ और घर बैठे लाभार्थी सूची कैसे चेक करें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जुलाई की 38वीं किस्त भी 15 जुलाई तक जारी की जा सकती है.

मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को अब लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त का इंतजार है. हर महीने मिलने वाली 1500 रु. की आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है. जून में 37वीं किस्त जारी होने के बाद अब सवाल यही है कि जुलाई की किस्त कब खाते में आएगी और किन महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा. अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो घर बैठे ऑनलाइन ये भी पता कर सकती हैं कि अगली किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं.

15 जुलाई तक जारी हो सकती है 38वीं किस्त
मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रु. की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है. अब तक योजना की 37 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. पिछली यानी 37वीं किस्त 14 जून को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की थी. जिसका लाभ करीब 1.25 करोड़ महिलाओं को मिला. आमतौर पर योजना की किस्त हर महीने 1 से 15 तारीख के बीच जारी होती है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जुलाई की 38वीं किस्त भी 15 जुलाई तक जारी की जा सकती है. हालांकि सरकार की ओर से अभी इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है.

ऐसे चेक करें आपका नाम 

अगर आप जानना चाहती हैं कि अगली किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं. तो इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन जानकारी हासिल कर सकती हैं. वेबसाइट के होम पेज पर 'अंतिम सूची (Final List)' या 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' वाले विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद अपना आवेदन नंबर या समग्र सदस्य आईडी दर्ज करें. फिर कैप्चा भरकर ओटीपी हासिल करें और उसे सत्यापित करें. ओटीपी वेरिफाई होने के बाद आपके क्षेत्र की लाभार्थी सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी. यदि इस सूची में आपका नाम मौजूद है, तो आपको अगली किस्त का लाभ मिलेगा. वहीं यदि नाम सूची में नहीं है, तो 1500 रु.की राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर नहीं की जाएगी. सरकार की सलाह है कि सभी बिनिफिश्यरीज समय-समय पर अपनी एलिजिबिलिटी और भुगतान की स्थिति ऑनलाइन जरूर जांचते रहें. ताकि किसी भी तरह की समस्या होने पर समय रहते उसका समाधान कराया जा सके. 

यह भी पढ़ें: E-Rickshaw चालकों के लिए जरूरी खबर, BAT-BMS ऐप के दुरुपयोग से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर, 9 जुलाई तक ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण के टोकन फुल, जानें पूरी डिटेल

Advertisement
Featured Video Of The Day
राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल, SIT जांच तेज! महंत धर्मदास ने क्या कहा?
Topics mentioned in this article
Ladli Behna Yojna
Utililty News