Jio Prepaid Plan Benefits: अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं और साथ ही लेटेस्ट AI टूल्स का अनुभव भी लेना चाहते हैं, तो रिलायंस जियो का 56 दिनों की वैलिडिटी वाला यह प्लान आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है. इसमें न केवल आपको हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है, बल्कि कंपनी कुछ प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म्स और AI का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है. आइए जानते हैं इस प्लान की कीमत और मिलने वाले शानदार फायदों के बारे में...
यह भी पढ़ें: बिजली कनेक्शन में नाम कैसे ट्रांसफर करें? अब घर बैठे करें ऑनलाइन यह बदलाव
कितनी है कीमत?
आज जिस प्रीपेड प्लान की हम बात कर रहे हैं, उसकी कीमत सिर्फ 629 रुपये है. यह प्लान पूरे 2 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है, जो इसे बेहद किफायती विकल्प बनाता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि कीमत ज्यादा नहीं होने के बावजूद इसमें मिलने वाले फीचर्स और वैलिडिटी दोनों ही भरपूर हैं. ऐसे में जिन यूजर्स को लंबे समय तक चलने वाला और बजट‑फ्रेंडली प्लान चाहिए, उनके लिए यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. अब जानते हैं कि इस प्लान में और कौन‑कौन से बेनिफिट्स मिलते हैं...
क्या हैं बेनिफिट्स?
इस रिचार्ज प्लान में आपको पूरे 56 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. इसके अलावा, हर दिन फ्री SMS भी मिलता है. यानी आप जितना चाहें कॉल करें या मैसेज भेजें, कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा. वहीं, डाटा की बात करें तो इस प्लान में आपको हर दिन 2GB हाई‑स्पीड डेटा मिलता है. यानी पूरे 56 दिनों में कुल 112GB डेटा मिल जाता है. अगर किसी दिन आपका 2GB डेटा खत्म हो जाता है, तो स्पीड थोड़ी कम हो जाएगी, लेकिन इंटरनेट बंद नहीं होगा. साथ ही अगर आप 5G एरिया में हैं और आपके पास 5G सपोर्ट करने वाला फोन है, तो आपको बिना कोई अतिरिक्त पैसा दिए अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा.
फ्री OTT और AI सब्सक्रिप्शन
जियो के इस प्लान आपको फ्री JioHotstar एक्सेस, JioTV का सब्सक्रिप्शन और Google Gemini Pro (AI) सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. ऐसे में तो अगर आप स्ट्रीमिंग के शौकीन हैं या AI‑बेस्ड टूल्स आजमाना चाहते हैं, तो ये एक्स्ट्रा बेनिफिट्स आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं.














