प्राइवेट फोटो-वीडियो शेयर करने वालों की खैर नहीं! जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया क्या लें एक्शन, जान लीजिए काम की बात

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने X के द्वारा एक पब्लिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लोगों से अपील की गई है कि अगर कोई व्यक्ति उनकी निजी तस्वीरें या वीडियो ऑनलाइन शेयर करने की धमकी दे, तो वे तुरंत सतर्क हों और जरूरी कदम उठाएं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कोई प्राइवेट फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी दें तो क्या करें?

Jammu Kashmir Police Public Advisory: आजकल टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल के साथ कई लोग इसका गलत फायदा उठाते हुए दूसरों को उनकी प्राइवेट तस्वीरें या वीडियो फैलाने की धमकी देने लगते हैं. ऐसे में कई पीड़ित लोग घबरा जाते हैं और उन्हें समझ नहीं आता है, कि उन्हें क्या करना चाहिए. इसी को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने X के द्वारा एक पब्लिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लोगों से अपील की गई है कि अगर कोई व्यक्ति उनकी निजी तस्वीरें या वीडियो ऑनलाइन शेयर करने की धमकी दे, तो वे तुरंत सतर्क हों और जरूरी कदम उठाएं. साथ ही उन्होंने कुछ स्टेप्स भी बताए हैं, जिसकी मदद से पीड़ित तुरंत एक्शन ले सके.

यह भी पढ़ें: नौकरी छोड़िए, गधे पालिए! सरकार दे रही 50 लाख रुपये, जानिए क्या है पूरी स्कीम

बनाएं डिजिटल हैश

पुलिस ने बताया कि अगर किसी को ऐसी धमकी मिलती है, तो वे उस फोटो या वीडियो का डिजिटल हैश बनाकर सुरक्षित रख सकते हैं. डिजिटल हैश किसी भी फाइल की तरह एक यूनिक डिजिटल फिंगरप्रिंट होता है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ शेयर किया जा सकता है, जिससे वे उसी कंटेंट को पहचानकर ब्लॉक कर सकें, अगर कोई उसे ऑनलाइन अपलोड करने की कोशिश करे. डिजिटल हैश बनाने के लिए StopNCII.org की वेबसाइट पर जाना होगा.

पुलिस की लोगों से अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी ऑनलाइन धमकी या ब्लैकमेलिंग की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत अपने नजदीकी साइबर क्राइम यूनिट से संपर्क करें. उन्होंने यह भी सलाह दी है कि पीड़ित सबूतों को सुरक्षित रखें और घटना की शिकायत आधिकारिक माध्यमों से दर्ज कराएं, ताकि प्राइवेट कंटेंट का आगे किसी भी तरह के दुरुपयोग को रोका जा सके.

जान लीजिए स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

StopNCII.org पर जाकर, बिना अपनी फोटोज अपलोड किए, अपनी image/video का digital fingerprint (hash) बनाएं.
यह हैश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ शेयर किया जाता है
प्लेटफॉर्म्स अपलोडेड कंटेट को इस हैश से मैच करते हैं
मैच होने पर कंटेंट को ब्लॉक या रिमूव कर दिया जाता है.

Featured Video Of The Day
Middle East में लगातार बिगड़ रहे हालात, ईरान ने Saudi Arabia पर कई ड्रोन हमले किए | Iran Israel War
Topics mentioned in this article