IPL 2026 Free Streaming Plans: आईपीएल फ्री स्ट्रीमिंग प्लान, देखें Reliance Jio, Airtel और VI का प्लान

IPL 2026 Free Streaming Plans: भारत की बड़ी टेलीकॉम कंपनियां Jio, Airtel और Vi, IPL 2026 देखने के लिए खास रिचार्ज प्लान लेकर आई हैं. अब आपको न तो स्टेडियम जाने की चिंता करनी है और न ही महंगे सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत है, क्योंकि इन कंपनियों के कुछ सस्ते रिचार्ज में JioHotstar का फ्री एक्सेस मिल रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फ्री IPL 2026 स्ट्रीमिंग प्लान
file photo

IPL 2026 Free Streaming Plans: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. इस सीजन के लिए बीसीसीआई ने अभी पहले 20 मैच का शेड्यूल जारी किया है. इस सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा. ऐसे में IPL के मैच फ्री में देखने के लिए भारत की बड़ी टेलीकॉम कंपनियां Jio, Airtel और Vi, IPL 2026 देखने के लिए खास रिचार्ज प्लान लेकर आई हैं. अब आपको न तो स्टेडियम जाने की चिंता करनी है और न ही महंगे सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत है, क्योंकि इन कंपनियों के कुछ सस्ते रिचार्ज में JioHotstar का फ्री एक्सेस मिल रहा है. 101 रुपये से शुरू होने वाले छोटे वाउचर से लेकर सालभर चलने वाले प्लान तक, हर बजट के लिए एक बेहतर विकल्प मौजूद है. इन ऑफर्स के जरिए आप IPL 2026 का पूरा मजा बिना किसी रुकावट के उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- New ATM Rule: 1 अप्रैल से बदल रहे हैं ATM के नियम, QR से निकलेगा कैश, जानिए लिमिट और नए नियम

Reliance Jio के शानदार ऑफर्स

Jio ने IPL 2026 के लिए अपने ग्राहकों को बहुत आकर्षक प्लान दिए हैं. इनमें से 949 रुपये का प्लान सबसे लोकप्रिय है. इसमें आपको 84 दिनों के लिए रोजाना 2GB डेटा, 5G यूज़र्स के लिए अनलिमिटेड डेटा और 3 महीने का JioHotstar फ्री एक्सेस मिलेगा. अगर, आपका प्लान पहले से चल रहा है, तो भी आप IPL का लाइव स्ट्रीमिंग मजे से देख सकते हैं. इसके लिए Jio ने दो शानदार डेटा वाउचर भी दिए हैं. 101 में 5GB डेटा और 195 में 15GB डेटा. इन वाउचर्स को एक्टिवेट करके आप बिना किसी रुकावट के IPL का लाइव मैच देख सकते हैं.

Airtel का ‘Bumper Data' प्लान

Airtel ने उन क्रिकेट फैंस का खास ध्यान रखा है, जो मैच HD क्वालिटी में देखना पसंद करते हैं.

449 प्लान- 28 दिनों के लिए रोजाना 4GB डेटा मिलता है. लाइव स्ट्रीमिंग के लिए यह काफी बढ़िया है.

1029 प्लान- 84 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें फ्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल है.

3999 वार्षिक प्लान- एक साल तक चलने वाला यह प्लान उन लोगों के लिए सही है, जिन्हें बार-बार रिचार्ज नहीं करना होता. इसमें शानदार OTT फीचर्स भी मिलते हैं.

Advertisement
Vi के सस्ते प्लान

Vi ने IPL देखने वालों के लिए कम बजट में शानदार विकल्प दिए हैं. कंपनी ने छोटे लेकिन बेहतरीन डेटा पैक लॉन्च किए हैं. 101, 151 और 175 के वाउचर में 5GB से 10GB तक अतिरिक्त डेटा और स्ट्रीमिंग फायदे मिलते हैं. 248 प्लान के प्लान एक महीने तक बिना रुकावट मैच देखने के लिए यह प्लान खास तौर पर बढ़िया है. ये छोटे डेटा पैक खासकर स्टूडेंट्स और युवा उपयोगकर्ताओं के लिए बहुत उपयोगी हैं, क्योंकि वे इन्हें आसानी से अपनी पॉकेट मनी से ले सकते हैं और IPL का मजा ले सकते हैं.

Featured Video Of The Day
Trump का दावा, ईरान का धावा, नहीं थमा संग्राम, अभी बाकी इंतकाम? | US Iran War | Breaking News
Topics mentioned in this article