Indigo Splash Into Savings Sale: इंडिगो एयरलाइन्स (Indigo Airlines) ने यात्रियों के लिए एक शानदार सेल शुरू की है, जिसमें लोगों को बेहद कम पैसों में हवाई सफर का मौका मिलेगा. इस सेल का नाम 'Splash into Savings' है, जो 24 फरवरी से शुरू हो चुकी है. ऐसे में अगर आप आने वाले दिनों में कहीं की ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आप इस सेल का लुत्फ उठा सकते हैं. इस सेल के तहत Indigo अपने यात्रियों के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट बेहद कम कीमत पर उपलब्ध करा रही है. आइए जानते हैं, इस सेल के बारे में पूरी डिटेल्स...
यह भी पढ़ें: ये है iPhone 16 खरीदने का शानदार मौका! Flipkart दे रहा जबरदस्त डिस्काउंट, अभी जान लें ऑफर
क्या है 'Splash into Savings' सेल ?
IndiGo ने सेल्स के तरह टिकट बुकिंग 24 फरवरी से शुरू कर दी है और यह विंडो 27 फरवरी तक खुली रहेगी. इस दौरान लोग 3 मार्च से 30 सितंबर 2026 के बीच फ्लाइट टिकट बुक कर सकते हैं. हालांकि, ध्यान रहे कि यह ऑफर तभी लागू होगा जब आपकी बुकिंग उड़ान से कम से कम 7 दिन पहले की गई हो. साथ ही, यह नॉन-स्टॉप और कनेक्टिंग दोनों तरह की फ्लाइट्स पर लागू है और आप इसे किसी भी बुकिंग प्लेटफॉर्म से ले सकते हैं.
सेल में कितनी होगी फ्लाइट टिकट की कीमत ?
इंडिगो की 'Splash into Savings' सेल के तहत अंतरराष्ट्रीय (International Flights) वन-वे किराया 4,699 रुपये से शुरू (ऑल-इनक्लूसिव) है. वहीं, सेल के तहत घरेलू (Domestic Flights) वन-वे किराया 1999 रुपये से शुरू है. इसके अलावा, चुनिंदा घरेलू रूट्स पर IndiGoStretch किराए भी उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है.
ऐड-ऑन सर्विसेज पर भी भारी छूट
Splash into Savings सेल के दौरान IndiGo अपने कई ऐड-ऑन सर्विसेज पर भारी छूट भी दे रही है. ग्राहक चुनिंदा 6E Add-ons पर 70% तक की छूट पा सकते हैं, जिसमें Fast Forward जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं. प्री-पेड एक्सेस बैगेज पर 50% तक की छूट मिल रही है, जबकि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सेक्टर्स पर स्टैंडर्ड सीट सिलेक्शन पर 15% तक की छूट दी जा रही है. इसके अलावा चुनिंदा घरेलू रूट्स पर अतिरिक्त लेगरूम वाली Emergency XL सीटें सिर्फ 500 रुपये से शुरू हो रही हैं. साथ ही, अगर ग्राहक सीधे एयरलाइन के चैनल्स (वेबसाइट/ऐप) से बुकिंग करते हैं, तो 0 से 24 महीने के इंफेंट सिर्फ 1 रुपये में घरेलू यात्रा कर सकते हैं.














