Anand Vihar - Laukaha Bazar Special Train: रोजाना भारतीय ट्रेन में लाखों लोग सफर करते हैं. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. उत्तर रेलवे के अनुसार, आनंद विहार टर्मिनल से लौकहा बाजार के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 04014 और 04013 के संचालन की अवधि को बढ़ा दिया गया है. इस फैसले से बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिलने के आसार हैं. बता दें कि रेलवे समय-समय पर यात्रियों का सुविधा को ध्यान रखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन करती है. चलिए आपको बताते हैं दिल्ली से लौकहा बाजार के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का रूट और समय क्या है?
लौकहा बाजार की स्पेशल ट्रेन कब तक चलेगी
उत्तर रेलवे के मुताबिक, गाड़ी संख्या 04014 आनंद विहार टर्मिनल से लौकहा बाजार अब 5 अप्रैल 2026 से 15 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन चलेगी. वहीं, वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04013 लौकहा बाजार से आनंद विहार टर्मिनल 6 अप्रैल 2026 से 16 जुलाई 2026 तक रोजाना संचालित होगी. दोनों ट्रेनों के कुल 102-102 फेरे निर्धारित किए गए हैं. खास बात ये है कि इन ट्रेनों का समय व ठहराव पहले की तरह ही रहेगा, जिससे नियमित यात्रियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होगी.
यह भी पढ़ें:- Bullet Train: रेलवे B28 और B35 बुलेट ट्रेनों को लॉन्च करने की बना रहा योजना, जानिए हाई-स्पीड रेल का रूट, स्पीड और खासियतें
यह ट्रेन सेवा विशेष रूप से दिल्ली और बिहार के सीमावर्ती इलाकों के यात्रियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली-एनसीआर का एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है, जबकि लौकहा बाजार बिहार के मधुबनी जिले के पास स्थित है और नेपाल सीमा के नजदीक होने के कारण रणनीतिक रूप से भी काफी अहम है.
ट्रेन नंबर 04014, आनंद विहार टर्मिनल (ANVT) - 15:40 बजे चलेगी और लौकहा बाजार (LKQ) - 20:15 बजे (अगले दिन) पहुंचेगी. यह ट्रेन आनंद विहार से चलकर सकरी जंक्शन, शिशो हॉल्ट, सीतामढ़ी, और बैरगनिया होते हुए लौकहा बाजार जाती है. इस ट्रेन में 1st AC, 2nd AC, 3rd AC, स्लीपर और अनरक्षित (General) कोच शामिल हैं.














