Train Cancelled: फरवरी के आखिरी हफ्ते में भारतीय रेलवे ने कैंसिल की कई ट्रेनें, सफर करने वाले हैं तो चेक कर लें ये लिस्ट

Cancelled Train List: भारतीय रेलवे ने आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य के चलते इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है. इसके अलावा कई ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होकर चलेगी. आइए जानते हैं इन ट्रेनों के बारे में....

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भारतीय रेलवे

Indian Railways: अगर आप फरवरी के आखिरी सप्ताह में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें. भारतीय रेलवे ने आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य के चलते इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द ( Train Cancel) करने का फैसला लिया है. इसके अलावा कई ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होकर चलेगी, जिससे यात्रियों के सफर पर असर पड़ सकता है. असुविधा से बचने के लिए आप नीचे दी गई कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट पढ़ सकते हैं...

यह भी पढ़ें: CM Jansunwai Portal: दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया 'सीएम जनसुनवाई पोर्टल', घर बैठे दूर होगी समस्याएं, जानिए कैसे कर सकते हैं शिकायत

Photo Credit: File Photo

यह ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

आसनसोल आद्रा/आसनसोल मेमू (ट्रेन नंबर 68045/68046) 24 और 25 फरवरी को कैंसिल रहेगी.
आद्रा विलियामनगर/आद्रा मेमू (ट्रेन नंबर 68077/68078) 26 फरवरी और 1 मार्च को कैंसिल रहेगी.
आद्रा मेदिनीनगर/आद्रा मेमू (ट्रेन नंबर 68090/68089) 23, 24, 26, 27 फरवरी और 1 मार्च को कैंसिल रहेगी.
आसनसोल पुरुलिया/आसनसोल मेमू (ट्रेन नंबर 63594/63593) 24 और 25 फरवरी को कैंसिल रहेगी.
आद्रा बराभूम मेमू (ट्रेन नंबर 68053/68054) 23 फरवरी को कैंसिल रहेगी.

इन ट्रेनों का रूट किया गया छोटा

टाटानगर जम्मूतवी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18019/18020) 23 और 24 फरवरी को केवल बांकुरा तक ही जाएगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि यह ट्रेन धनबाद तक जाती है.
बोकारो हटिया मेमू (ट्रेन नंबर 13503/13504) गोमो तक ही जाएगी यानी यही इसका आखिरी स्टेशन होगा.
टाटा आसनसोल बराभूम मेमू (ट्रेन नंबर 68056/68060) 26, 28 फरवरी और 1 मार्च को केवल आद्रा तक ही चलेगी और वहां से रवाना होगी.
आसनसोल पुरुलिया मेमू (ट्रेन नंबर 63594/63593) भी 23 फरवरी को आद्रा तक ही जाएगी और वहां से वापस होगी.

इस ट्रेन का बदला गया रूट

आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक को लेकर ट्रेन नंबर 18601 टाटा हटिया एक्सप्रेस 24, 25 और 28 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल पुरुलिया कोटशिला मुरी होकर चलने के बजाय परिवर्तित मार्ग चांडिल गुंडा बिहार, मुरी होकर चलेगी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: घर खरीदने से पहले ही चेक कर लें ये 12 जरूरी कागज, वरना फंस सकते हैं बड़े कानूनी झमेले में

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Harish Rana को दुनिया से किया जा रहा विदा, आंखें नम कर रहा घर से विदाई का ये VIDEO
Topics mentioned in this article