Indian Railways: 30 अप्रैल तक इस रूट पर 14 ट्रेनों को किया गया कैंसिल और कुछ का रहेगा रूट डायवर्ट, जान लें जरूरी अपडेट

उत्तर पश्चिम रेलवे ने चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर डबल लाइन और ऑटोमैटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण 15 से 30 अप्रैल तक मेगा ब्लॉक का फैसला किया है. आइए जानते हैं कौन सी ट्रेनें कैंसिल रहेंगी...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
30 अप्रैल तक कैंसिल रहेंगी कई ट्रेनें
AI

Cancelled Train: भारतीय रेलवे से सफर करने के लिए कई लोग महीने पर पहले ही टिकट बुक कर लेते हैं. ऐसे में रेलवे से जुड़ा हर छोटा अपडेट यात्रियों के लिए जानना बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है. भारतीय रेलवे रोजाना रोजाना सैकड़ों ट्रेनों का संचालन करता है लेकिन कभी-कभार मरम्मत या अन्य कारणों से कुछ ट्रेनों को कैंसिल भी करना पड़ता है. अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. रेलवे ने 30 अप्रैल तक कुछ ट्रेनों को कैंसिल तो कई ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

यह भी पढ़ें: जल्दबाजी में किसी और के पास चला गया UPI पेमेंट? बार-बार कॉल करने की जगह करें ये काम, सुरक्षित रहेगा आपका पैसा

इस रूट पर ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

उत्तर पश्चिम रेलवे ने चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर डबल लाइन और ऑटोमैटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण 15 से 30 अप्रैल तक मेगा ब्लॉक का फैसला किया है. इस दौरान चूरू-सादुलपुर के बीच पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह ठप रहेगा. इस कार्य के चलते 14 ट्रेनें कैंसिल, 22 ट्रेनें आंशिक रद्द और 30 बदले रूट से संचालित होंगी.

ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

  • हनुमानगढ़-जयपुर ट्रेन 15 से 28 अप्रैल तक पूरी तरह कैंसिल रहेगी.
  • रेवाड़ी-बीकानेर पैसेंजर ट्रेन (चूरू-सादुलपुर होकर) 15 से 30 अप्रैल तक रद्द रहेगी.
  • हिसार-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन 15 से 29 अप्रैल तक नहीं रद्द रहेंगी.
  • जोधपुर-रेवाड़ी (चूरू-रतनगढ़) ट्रेन 25 से 28 अप्रैल तक के लिए 4 फेरे रद्द किए गए हैं.
  • चूरू- लुधियाना ट्रेन 14 से 30 अप्रैल तक चूरू-हिसार तक बंद रहेगी.
  • बीकानेर-हिसार पैसेंजर ट्रेन 14 से 29 अप्रैल तक रद्द रहेगी.
  • जोधपुर-हिसार पैसेंजर ट्रेन चूरू से हिसार तक नहीं चलेगी.
  • जयपुर-बठिंडा ट्रेन 25 से 28 अप्रैल तक लोहारू से आगे रद्द रहेगी.
  • जोधपुर-रेवाड़ी ट्रेन 15 अप्रैल को रद्द रहेगी.
  • रेवाड़ी-सीकर ट्रेन 15 अप्रैल को रद्द रहेगी.
  • कोटा-सिरसा एक्सप्रेस रेल सेवा लोहारू-सिरसा सेक्शन 14 और 26 अप्रैल को रद्द रहेगी.
  • दिल्ली-हिसार ट्रेन ट्रेन 15 से 29 अप्रैल तक रद्द रहेगी.
  • रेवाड़ी-सीकर ट्रेन 25 से 28 अप्रैल तक रद्द रहेगी.

Photo Credit: File Photo

बदले रूट से चलेगी ये ट्रेनें

  • सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 15 से 28 अप्रैल तक रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना मार्ग पर चलेगी. इस दौरान ट्रेन नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, मकराना पर रुकेगी.
  • बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट (12372) ट्रेन 16 से 23 अप्रैल तक बीकानेर-मेड़ता बाइपास-जयपुर-रेवाड़ी के रास्ते होकर चलेगी. यह ट्रेन नोखा, नागौर, मकराना, फुलेरा, जयपुर, अलवर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी.
  • बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन 25 अप्रैल को फुलेरा-नारनौल-रेवाड़ी के रूट पर चलेगी.
  • हिसार-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन 21 और 28 अप्रैल को भिवानी-रेवाड़ी-रींगस से होकर चलेगी.
  • हैदराबाद-हिसार ट्रेन 25 अप्रैल को रींगस-नारनौल-रेवाड़ी होकर चलेगी.
  • सियालदाह-बीकानेर दुरंतो ट्रेन 26-28 अप्रैल तक डायवर्ट रूट से चलेगी.
  • दिल्ली-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन 25-27 अप्रैल तक रींगस-रेवाड़ी-फुलेरा से होकर चलेगी.
  • बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 16 से 26 अप्रैल तक रोज 90 मिनट देरी से चलेगी.
Featured Video Of The Day
Hooghly में बवाल; Abhishek Banerjee के बाद TMC सांसद Kalyan Banerjee पर हमला
Topics mentioned in this article